Home Education & Jobs Bihar STET 2023 के लिए 3.5 लाख आए आवेदन, पहली बार एक साथ 46 विषयों की होगी परीक्षा

Bihar STET 2023 के लिए 3.5 लाख आए आवेदन, पहली बार एक साथ 46 विषयों की होगी परीक्षा

0
Bihar STET 2023 के लिए 3.5 लाख आए आवेदन, पहली बार एक साथ 46 विषयों की होगी परीक्षा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Bihar STET 2023: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह पहली बार होगा जब बिहार बोर्ड एक साथ 46 विषयों की एसटीईटी एक साथ लेगा। इसमें पेपर-एक में 17 विषय और पेपर-2 में 29 विषय शामिल है। वर्ष 2020 की बात करें तो एसटीईटी 2020 में दो लाख के लगभग अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 10 विषयों की ली गई थी। इस बार बिहार बोर्ड ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के सभी विषयों को शामिल किया है। बिहार बोर्ड के अनुसार एसटीईटी ऑनलाइन ली जाएगी। परीक्षा एक सप्ताह से अधिक दो पालियों में चलेगा। परीक्षा के लिए केंद्र उन्हीं शहरों में बनाया जाएगा जहां पर ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा होगी। तमाम अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र से परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में ही बनाया जाएगा। परीक्षा में 150 अंकों के सवाल होंगे। सभी वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

9वीं-10वीं में आवेदन ज्यादा

एसटीईटी के लिए आवेदन सबसे ज्यादा नौवीं दसवी के लिए आया है। लगभग दो लाख से ज्यादा आवेदन नौवीं और दसवीं यानी पेपर-एक के लिए आया है। बिहार बोर्ड के अनुसार परीक्षा संबंधित सारे दिशा निर्देश अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र से पता चलेगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही अंतिम प्रवेश मिलेगा। हर केंद्र पर सीसी टीवी और वीडियोग्राफी से नजर रखी जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विषयवार सिलेबस भी जारी कर दिया है।

किसी एक विषय का करें चयन

पेपर-एक विशेष विद्यालय अध्यापक में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सामान्य विषय समूह के लिए किसी एक विषय का चयन करें। इसमें हिन्दी, उर्दू, बांगला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और नृत्य विषय हो सकता है। इन सभी विषयों में से किसी एक विषय का चयन किया जाएगा, जिन अभ्यर्थियों ने यह नहीं किया है उन्हें 29 से 31 अगस्त तक सुधार का मौका दिया जा रहा है।

[ad_2]

Source link