Home Life Style क्या आप सपने में खुद को ऊंचाई से गिरता हुआ देखते हैं तो जान लें क्या होता है इसका अर्थ

क्या आप सपने में खुद को ऊंचाई से गिरता हुआ देखते हैं तो जान लें क्या होता है इसका अर्थ

0
क्या आप सपने में खुद को ऊंचाई से गिरता हुआ देखते हैं तो जान लें क्या होता है इसका अर्थ

[ad_1]

हाइलाइट्स

कुछ लोग सपने में खुद को अनजान जगहों से नीचे गिरते हुए देखते हैं.
यह संकेत है कि उस व्यक्ति को भविष्य में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है.

Dream Interpretation : सपनों की दुनिया एक ऐसी दुनिया होती है, जो हमें असल जीवन से बहुत दूर ले जाती है. सोते समय नींद में सपने आना आम बात है. सपने कई प्रकार के हो सकते हैं. कुछ लोगों को अच्छे सपने आते हैं और कुछ लोगों को बहुत डरावने सपने भी आते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, (According to Swapna Shastra) हर एक सपने के अपने अलग मायने होते हैं. सपने में कभी अपने आपको दौड़ते हुए देखते हैं तो कभी आसमान या किसी ऊंची बिल्डिंग से गिरते हुए. स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि आप सपने में अपने आप को किसी ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं तो हो सकता है कि भविष्य में आप पर कोई परेशानी आने वाली है. चलिए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इस प्रकार के सपने हमें किन बातों का संकेत देते हैं.

आसमान से खुद को गिरते देखना
स्वप्न शास्त्र मानता है कि यदि कोई व्यक्ति अपने आप को आसमान से गिरते हुए देखता है तो यह सपना उसके लिए अशुभ संकेत हो सकता है. इस प्रकार का सपना देखने का मतलब होता है कि आने वाले समय में आप पर कोई विपत्ति आ सकती है. ऐसे में आपको इस बात को ध्यान में रखकर सचेत रहना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – भगवान शिव को क्यों नहीं चढ़ाते हैं हल्दी? जानें वजह

घोड़े से गिरते देखना
यदि कोई व्यक्ति सपने में अपने आप को घोड़े से गिरते हुए देखता है तो यह सपना व्यक्ति के लिए संकेत हो सकता है कि उसके जीवन में आर्थिक समस्याओं की शुरुआत होने वाली है. इसके अलावा, स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा सपना देखना व्यक्ति को शारीरिक चोट लगने का संकेत भी देता है.

पहाड़ से गिरते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति खुद को पहाड़ से गिरते हुए देखता है तो यह संकेत है कि हो सकता है कि भविष्य में उसकी आय के साधनों में कमी आ सकती है या उसे धन हानि हो सकती है.

यह भी पढ़ें – क्या है देवी-देवता के सामने दीपक जलाने से जुड़े ज़रूरी नियम

अनजान जगह से नीचे गिरना
कुछ लोग सपने में खुद को अनजान जगहों से निचे गिरते हुए देखते हैं. यह संकेत है कि उस व्यक्ति को भविष्य में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही वह अपने जीवन की परेशानियों में घिरा हुआ है. ऐसा सपना दिखने पर व्यक्ति को भविष्य के प्रति सवधान होने की जरूरत है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

[ad_2]

Source link