[ad_1]
भोजपुरिया फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं. उनकी अदाओं के चर्चे खूब रहते हैं. उनकी अदाओं और एक्स्प्रेशंस पर तो लाखों दिवाने हैं. इसी कड़ी में अब उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही देखते लाखों व्यूज मिल चुके हैं. ये वायरल हो रहा है. उनके इस नए गाने के बोल ‘सइयां जी सेल्फिस’ (Saiya Ji Selfish Nikale) हैं. इसमें उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस कमाल के हैं.
आम्रपाली दुबे का नया गाना (Amrapali Dubey New gaana) ‘सइयां जी सेल्फिस’ का वीडियो 7 हेवन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है. एक्ट्रेस के इस नए वीडियो में उनके सइयां एजाज़ अहमद बने हैं. इसमें आम्रपाली अपने सइयां यानी एजाज़ अहमद से नाराज नजर आ रही हैं. उनका ये गाना बेहद ही गुदगुदाने वाला गाना है, जिसे सुनकर फैन्स काफी खुश हो रहे हैं. गाने में खास बात यह है कि गाने में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने अपनी आवाज दी है और साथ में आम्रपाली दुबे की आवाज भी खूब पसंद की जा रही है. गाने को रिलीज हुए अभी दो ही दिन का वक्त हुआ है और इसे दो लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं.
इस गाने में आम्रपाली दुबे का इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक देखते ही बन रहा है. इस गाने को बेहद ही खूबसूरती से फिल्माया भी गया है. इस गाने का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है. वहीं, गीतकार दिंवगत गीतकार श्याम देहाती हैं. गाने का डायरेक्शन अनंजय रघुराज ने किया है और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं. डीओपी साहिल अंसारी रोहित येवले और एडिटिंग शिवा शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर मोहनीश, डीआय नरेंद्र और साउंड राजेश शर्मा द्वारा किया गया है. गाने के पीआरओ संजय भूषण पटियाला है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ढेरों फिल्में भी हैं, जिसमें वो काम कर रही हैं. इसमें ‘मंडप’, ‘मेरे हसबैंड की शादी है’, ‘साजन’ और ‘परिवर्तन’ जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इनमें वो निरहुआ, समर सिंह और प्रवेश लाल यादव के साथ परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amrapali dubey, Bhojpuri
FIRST PUBLISHED : December 26, 2022, 07:00 IST
[ad_2]
Source link