Home Life Style नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी एंड टेस्टी कच्चे पपीते की थापीपीट रेसिपी

नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी एंड टेस्टी कच्चे पपीते की थापीपीट रेसिपी

0
नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी एंड टेस्टी कच्चे पपीते की थापीपीट रेसिपी

[ad_1]

हाइलाइट्स

कच्चे पपीते का थापीपीट बनाकर आप टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट सर्व कर सकते हैं.
टोमैटो सॉस और हरी चटनी के साथ सर्व करके आप इसे दोगुना स्वादिष्ट बना सकते हैं.

Raw Papaya Thapipeet Video Recipe: पपीते का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में पका और कच्चा पपीता तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन इस बार आप नाश्ते में कच्चे पपीते का थापीपीट (Raw papaya thapipeet recipe) ट्राई कर सकते हैं. ये खाने में काफी टेस्टी और कुरकुरा होता है. वहीं, कच्चे पपीते का थापीपीट सर्व करना आपके लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे पपीते का थापीपीट बनाने की रेसिपी इंस्टाग्राम यूजर (@finefettlecookerys) ने अपने अकाउंट पर वीडियो के जरिए शेयर की है, जिसे फॉलो करके आप टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: समझ नहीं आता टिफिन के लिए क्या बनाएं? मसालेदार दूध के पराठे करें पैक, वीडियो में देखें आसान रेसिपी

थापीपीट बनाने की सामग्री
कच्चे पपीते का थापीपीट बनाने के लिए 1 कप चावल का आटा, 1 कच्चा पपीता, 1 बारीक कटी हुई प्याज, 10-12 करी पत्ता, ½ चम्मच जीरा, ½ चम्मच काला तिल, 1 चुटकी हींग, 1 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और गर्म पानी ले लें.

थापीपीट बनाने की रेसिपी
कच्चे पपीते का थापीपीट बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब बॉउल में चावल का आटा ले लें. फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता, प्याज, करी पत्ता, हरा धनिया, जीरा, काला तिल, हींग और नमक एड करें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद बॉउल में गर्म पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लें. ध्यान रहे कि ये बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए. अब केले के पत्ते पर बैटर डालकर फैलाएं. इसे गोल आकार देने के बाद बीच में उंगली से छेद कर दें. जिससे थापीपीट अच्छी तरह से पक जाएगा.

ये भी पढ़ें: ट्राई करना है स्पेशल वेज स्टार्टर? कोकोनट कीमा बॉल्स करें ट्राई, वीडियो में देखें बनाने का तरीका

इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें और केले के छिलके पर रखे थापीपीट को तवे पर पलट दें. अब तवे पर तेल लगाते हुए थापीपीट को धीमी आंच पर सेंकें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर प्लेट में सर्व करें. बस आपका पपाया थापीपीट तैयार है. इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.

Tags: Food, Food Recipe, Instagram video, Lifestyle



[ad_2]

Source link