Home Life Style दिल्ले में लें बिहारी पराठे का मजा…एक बार खाएंगे उंगलियां चाट जाएंगे

दिल्ले में लें बिहारी पराठे का मजा…एक बार खाएंगे उंगलियां चाट जाएंगे

0
दिल्ले में लें बिहारी पराठे का मजा…एक बार खाएंगे उंगलियां चाट जाएंगे

[ad_1]

अभिषेक तिवारी/दिल्ली. नाश्ते में पराठों का चलन हमेशा से रहा है. अब तो नाश्ते के अलावा लंच और डिनर में भी पराठे का चलन लगातार बढ़ रहा है. लोग भरवां (स्टफ्ड) पराठे को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह पराठे भारतीय खाने की विविधता का प्रतीक हैं और लोग इन्हें अपने व्यक्तिगत पसंद के अनुसार चयन करते हैं.
दिल्ली में चांदनी चौक पराठा कॉर्नर के यहां विभिन्न प्रकार के पराठों का स्वाद लोगों को बार-बार खींचता है. प्याज पराठा, आलू पराठा, मूली पराठा, गोभी पराठा, और मेथी पराठा जैसे प्रकार उपलब्ध हैं, जो सभी के लिए अलग-अलग स्वाद में होते हैं. इन पराठों का साथ आमचूर की चटनी, दही, और अचार के साथ सर्व किया जाता है, जो इनके स्वाद को और भी रोचक बनाता है. पराठे भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो लोगों के दिलों को छू लेते हैं.

यहां का सत्तू पराठा है खास

पराठा शॉप के संचालक ऋषि कुमार जी ने बताया कि यहां 15 प्रकार से ज्यादा पराठे मिलते हैं, जिनमें आलू पराठा, प्याज पराठा, चीनी पराठा, मेथी पराठा, और गोभी पराठा शामिल हैं. हालांकि, सभी पराठे पसंदीदा हैं, लेकिन सबसे फेमस है बिहार का मशहूर सत्तू पराठा. इस पराठे को बिहारी स्टाइल में बनाया जाता है और यह बनाने के लिए पिसी हुई चने की दाल का उपयोग होता है, जिससे देसी स्वाद मिलता है. यहां पराठे की कीमत ₹30 से ₹45 तक होती है, और उन्हें मक्खन, चटनी, और अचार के साथ परोसा जाता है.

यह दुकान दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित है. नजदीकी मेट्रो स्टेशन लक्ष्मी नगर है. मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 से निकलते ही लगभग 300 मीटर की दूरी पर आप ये दुकान मिल जाएगी.

Tags: Delhi news, Food, Food 18, Local18

[ad_2]

Source link