Home Life Style यहां लीजिए वेजीटेरियन कोरमा का खट्टा-मीठा स्वाद,नवरतन से तैयार होती है ये डिश

यहां लीजिए वेजीटेरियन कोरमा का खट्टा-मीठा स्वाद,नवरतन से तैयार होती है ये डिश

0
यहां लीजिए वेजीटेरियन कोरमा का खट्टा-मीठा स्वाद,नवरतन से तैयार होती है ये डिश

[ad_1]

धीरज कुमार/किशनगंज.बिहार के किशनगंज का वेज नवरतन कोरमा जो कि काफी स्वादिष्ट मलाईदार डिस है. जो कि किशनगंज के केल्टेक्स चौराहा स्थित इट एन पार्क रेस्टोरेंट का प्रमुख डिश है. जिसकी बिक्री सर्वाधिक होती है. कई प्रकार की सब्जी, मीठे फल के द्वारा बनाए जाने वाले वेज नवरतन कोरमा जो की खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. नवरतन कोरमा शाकाहारी डिश माना जाता है.फूड रेसिपी के रूप में नवरतन कोरमा आपके लिए बहुत ही लजीज और स्वादिष्ट है. अगर आप शाकाहारी है तो आपके लिए बहुत ही बढिया डिश है.

इसे तैयार करने में मलाई की ग्रेवी, सब्जी और फल का इस्तेमाल होता है. स्वाद से भरा प्योर वेजिटेरियन नवरतन कोरमा लंच या डिनर के रूप में लोग इस्तेमाल करते है. इसमें मुख्य रूप 9 चीजें डाली जाती है. इसलिए इसे नवरतन कोरमा भी कहा जाता है या यू कहे तो ऐसा कोरमा जो 9 रत्नों से मिलाकर बना है. वही सब्जी डालने से टेस्ट और बेहतर हो जाती हैं. पार्टी, फंक्शन में भी अक्सर नवरतन कोरमा को बनाया जाता है.

फूड आइटम में वेज नवरतन कोरमा नंबर वन
इट एन पार्क रेस्टोरेंट के संचालक महादेव महतो ने कहा कि हमारे यहां खाने-पीने की डिशेस तो बहुत है, लेकिन वेज नवरतन कोडमा का डिमांड शहर में काफी ज्यादा है. 2 साल से होटल चला रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा बिकने वाली फूड आइटम में वेज नवरतन कोरमा एक नंबर पर है. प्रतिदिन किशनगंज जैसे शहरों में 100 प्लेट प्लस आसानी से बिक जाता है. वही पार्सल सुविधा होने के कारण स्विग्गी और जोमैटो से भी ऑनलाइन सेवाएं दी जाती है. इनकम के बारे में पूछने पर महादेव ने बताया कि अभी स्टार्टिंग है तो थोड़ा जमाने में समय लगेगा फिर भी महीने में 1लाख रुपए तक बचत हो जाती है.

प्रतिदिन होती है 100 प्लेट से ज्यादा बिक्री
वहीं अगर बिक्री की बात करें तो प्रतिदिन 100 प्लेट से ज्यादा वेज नवरतन कोरमा की बिक्री होती है. इट एन पार्क रेस्टोरेंट के संचालक महादेव महतो ने बताया कि हमारे यहां खाने के लिए सीमांचल से तो लोग आते ही हैं. इसके अलावा बंगाल नेपाल बॉर्डर जैसे दूर दराज इलाके से भी लोग आते हैं. वेज नवरतन कोडरमा खाकर आनंद उठाते हैं. वेज नवरतन कोरमा की प्राइस प्रति प्लेट 240 रुपया है.

स्पेशल मसाला का होता है इस्तेमाल
इसको बनाने के लिए महादेव महतो ने बताया कि हम लोग बाजार के मसाले से अलग हटकर मसाला तैयार करते हैं और इसके लिए स्पेशल मसाला का इस्तेमाल किया जाता है. वही इसे बनाने के लिए स्पेशल कारीगर रखे हैं, जो की बंगाल सिलीगुड़ी से है. वह इसे तैयार करते हैं. फिर होता है गरमा-गरम वेज नवरतन कोरमा तैयार. फिर परोसा जाता है फिर कस्टमर खाकर खुद रिव्यू भी देते हैं.

Tags: Bihar News, Food 18, Kishanganj, Street Food

[ad_2]

Source link