[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
टेक कंपनी लेनोवो ने बीते दिनों भारतीय मार्केट में Tab P12 टैबलेट लॉन्च किया गया है और इनमें 3K डिस्प्ले के साथ दमदार JBL स्पीकर्स भी मिलते हैं। इस प्रीमियम टैबलेट को उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें मिडरेंज प्राइस पर दमदार मल्टीमीडिया फीचर्स चाहिए। वर्क-फ्रॉम-होम, ऑनलाइन स्टडी, वीडियो मीटिंग्स और मीडिया ऐक्सेस जैसी जरूरतों के लिए यह टैबलेट बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है।
नए Lenovo Tab P12 टैबलेट की कीमत भारतीय मार्केट में 34,999 रुपये रखी गई है और इसे एक्सक्लूसिव स्टॉर्म ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट के साथ स्टायलस एक्सेसरी इस्तेमाल करने का विकल्प भी दिया गया है, जिसे अलग से खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस टैबलेट को लेनोवो की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Samsung का बड़ा टैबलेट हुआ सबसे सस्ता, 13 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका
ऐसे हैं Lenovo Tab P12 के स्पेसिफिकेशंस
लेनोवो टैबलेट में 12.7 इंच का LTPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3K रेजॉल्यूशन (2944×1840 पिक्सल) के साथ 400nits की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा के साथ आता है। इस टैबलेट के फ्रंट पैनल पर 13MP कैमरा दिया गया है और बैक पैनल पर 8MP कैमरा LED फ्लैश के साथ मिलता है। स्लीक डिजाइन के साथ आने वाले इस टैबलेट में मेटल बैक मिलती है और इसका वजन 615 ग्राम है। टैबलेट की मोटाई केवल 6.9mm है।
दमदार परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से इस टैबलेट का स्टोरेज यूजर्स 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें JBL के क्वॉड स्पीकर्स का सेटअप मिलता है, जिन्हें Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। इसमें लंबे बैकअप के लिए 10,200mAh की बैटरी दी गई है और फुल चार्ज होने पर इससे 10 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है।
15 हजार रुपये से कम में आया बेस्ट टैबलेट, 8GB रैम और 120Hz डिस्प्ले सब मिला
नए टैबलेट में Android 13 पर आधारित सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है। इसमें WiFi-6 और Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं। ऑथेंटिकेशन और सुरक्षा के लिए इसके पावर बटन में बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
[ad_2]
Source link