Home Life Style राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार धन-धान्य मे होगी वृद्धि

राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार धन-धान्य मे होगी वृद्धि

0
राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार धन-धान्य मे होगी वृद्धि

[ad_1]

सर्वेश श्रीवास्तव, अयोध्या: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. हर वर्ष यह पर्व भाद्रपद माह में मनाया जाता है. श्रीमद् भागवत कथा के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण का जन्म कृष्ण पक्ष की रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. इस दिन भगवान श्री कृष्ण के भक्त धूमधाम से लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मानते हैं. धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी रखा जाता है और भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है.

इस दिन विधि विधान पूर्वक किए गए पूजा आराधना करने से तमाम तरह के कष्ट दूर होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तरह-तरह के वस्त्र और आभूषण लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए बिक रहे हैं. तो वही वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार ग्रहों और नक्षत्रों का भी अद्भुत संयोग बन रहा है. अगर जातक राशि के अनुसार कान्हा का श्रृंगार करते हैं तो यह बेहद शुभ होगा. इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसेगी धन-धान्य में वृद्धि और सफलता के योग बनेंगे. तो चलिए जानते हैं अपनी राशि के मुताबिक बाल गोपाल का श्रृंगार कैसे करें.

धन-धान्य में भी वृद्धि

अयोध्या के ज्योतिष कल्कि राम बताते हैं कि जन्माष्टमी के दिन अगर जातक राशि के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार करते हैं तो ना सिर्फ इससे भगवान श्री कृष्णा प्रसन्न होंगे, बल्कि धन-धान्य में भी वृद्धि मिलेगी.

मेष राशि : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मेष राशि के जातक को लाल रंग के वस्त्र से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करना चाहिए.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को सिल्वर रंग और सफेद रंग के वस्त्र या से श्रृंगार करना चाहिए.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को नीले रंग के वस्त्र लड्डू गोपाल को पहनाएं.

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक को सफेद रंग के वस्त्र से श्रृंगार करना चाहिए.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को जन्माष्टमी के गुलाबी या चटक गुलाबी रंग के वस्त्र से श्रृंगार करना चाहिए.
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्रों से कान्हा का श्रृंगार करना चाहिए.

तुला राशि:
तुला राशि के राशि को जन्माष्टमी के दिन चटक सफेद रंग के वस्त्रों से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करना चाहिए

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को सफेद वस्त्र से बाल गोपाल का श्रृंगार करना चाहिए.

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को पीले रंग के वस्त्र से कान्हा का श्रृंगार करना चाहिए.

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए पीले, लाल रंग या श्याम वर्ण का वस्त्र पहनाना शुभ माना जाता है.

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक को जन्माष्टमी के दिन बाल कृष्ण को नीले या भूरे रंग के वस्त्र से श्रृंगार करना चाहिए.

मीन राशि:
मीन राशि के जातक को कान्हा का श्रृंगार सुनपीताम्बर रंग के वस्त्र से करना चाहिए.

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags: Astrology, Ayodhya News, Janmashtami, Religion 18, Sri Krishna Janmashtami

[ad_2]

Source link