Home Life Style सूर्य दिन करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को कर देंगे मालामाल!

सूर्य दिन करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को कर देंगे मालामाल!

0
सूर्य दिन करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को कर देंगे मालामाल!

[ad_1]

परमजीत कुमार/देवघर. जब कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. फिर चाहे असर सकरात्मक हो या नकारात्मक, लेकिन प्रभावित सभी राशियों को करता है. 18 सितंबर को सूर्य ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है और अगले माह तक इसी राशि में रहने वाला है. इस दौरान चार राशियों पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा.

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित नंद किशोर मंडल ने लोकल 18 को बताया कि 18 सितंबर दिन सोमवार की सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर सूर्य ग्रह सिंह राशि से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है. जबकि कन्या राशि में पहले से ही मंगल विराजमान है. सूर्य यहां 18 अक्टूबर तक रहने वाला है. कन्या राशि में सूर्य और मंगल की जोड़ी के प्रभाव से सिंह, तुला, धनु और मीन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है.

सिंह राशिः इस राशि के जातकों के ऊपर सूर्य का कन्या राशि में गोचर करने से सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. आपका खर्च थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन वो खर्च आपके लिये शुभ रहने वाला है . यह खर्च मांगलिक कार्यों जैसे घर मे पूजा अनुष्ठान कराने मे होगा. वही अगर आप भूमि, भवन या वाहन खरीदना चाहते है तो यह समय बिल्कुल अनुकूल रहने वाला है इन चीज़ो मे आप पैसा निवेश कर सकते है.

तुला राशि : इस राशि के जातकों का सूर्य का कन्या राशि वालों का गोचर करने से अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है. तुला राशि के जातकों की इस दौरान व्यापार मे वृद्धि होगी. जो भी रुका हुआ धन है वो आने का योग है. वही व्यापार भी विस्तार का योग बन रहा है.प्रतियोगिता परीक्षा की त्यारी कर रहे छात्रों के लिये समय अच्छा नौकरी मिलने की ज्यादा संभावना है. वही अगर आप पहले से ही नौकरी करते है तो पदोन्नति की भी संभावना है.सेहत भी अच्छा रहने वाला है.

धनु राशि : इस राशि के जातकों पर सूर्य का कन्या राशि में गोचर करने से अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है. धनु राशि के जातक को शुभ कार्य करने का मौका मिलेगा. घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने वाली है. जो भी कार्य पहले से अटके हुए हैं प्रयास करने से उन्हें सफलता हासिल होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. सेहत भी बिल्कुल अच्छा रहने वाला है.

मीन राशिः इस राशि वालों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर सकरात्मक प्रभाव लेके आएगा. पहले से चलती आ रही नकारात्मक प्रभाव सकारात्मक प्रभाव में बदलने वाली है. दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार में अचानक धन लाभ का योग बन रहा है.आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. मेहनत से किए गए कार्यों मे सफलता हासिल होगी. जिससे मन काफी प्रशन्न रहने वाला है. कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहने वाला है.

(नोट: यहां दी गई समस्त जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है न्यूज़ 18 किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है )

Tags: Astrology, Deoghar news, Jharkhand news, Local18

[ad_2]

Source link