Home Tech & Gadget G20 India App: आपको मिलेगा G20 Summit से जुड़ा हर अपडेट, ऐसे डाउनलोड करें ऐप

G20 India App: आपको मिलेगा G20 Summit से जुड़ा हर अपडेट, ऐसे डाउनलोड करें ऐप

0
G20 India App: आपको मिलेगा G20 Summit से जुड़ा हर अपडेट, ऐसे डाउनलोड करें ऐप

[ad_1]

भारत की राजधानी नई दिल्ली में 9 सितंबर और 10 सितंबर को G20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। सरकार की ओर से इस खास मौके की तैयारियां लंबे वक्त से की जा रही थीं और इस आयोजन से जुड़ा एक ऐप भी लॉन्च किया गया है। इस आयोजन के चलते दिल्ली-नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में सुरक्षा के मद्देनजर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं और कई रास्ते बंद किए गए हैं। इस बारे में लाइव हिंदुस्तान आपको लगातार जानकारी दे रहा है। हर अपडेट के लिए आप G20 India मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

G20 India मोबाइल ऐप को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया गया है। इस ऐप के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि यह यूजर्स के लिए इजी-टू-यूज प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा, जिसपर उन्हें G20 समिट, इवेंट्स, प्रेस रिलीज, डॉक्यूमेंट्स, स्पीच, इमेजेस, वीडियोज, सोशल मीडिया अपडेट्स, पिछले समिट की जानकारी और इससे जुड़े ढेरों अपडेट्स लगातार रियल-टाइम में मिलते रहेंगे। इस ऐप के साथ यूजर्स इवेंट के लिए रजिस्टर भी कर पाएंगे। 

Android फोन इस्तेमाल करने वालों को सरकार की चेतावनी, सोशल मीडिया से जुड़ा अलर्ट

ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे G20 India ऐप

हम पहले ही बता चुके हैं कि नया ऐप एंड्रॉयड डिवाइसेज और आईफोन दोनों के लिए लॉन्च हुआ है। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर और आईफोन यूजर्स को ऐपल ऐप स्टोर पर जाने के बाद इसे डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। आपको प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाने के बाद G20 India लिखकर सर्च करना होगा और G20 के लोगो वाला ऐप सबसे ऊपर ही दिख जाएगा। इसे मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की ओर से डिवेलप किया गया है। 

10 भाषाओं में मिलेगी इस इवेंट की जानकारी

G20 India मोबाइल ऐप का इंटरफेस काफी हद तक इसकी आधिकारिक वेबसाइट से मिलता-जुलता है और इस साल की थीम ‘One Earth. One Family. One Future.’ इसमें हाइलाइट की गई है। इस ऐप के जरिए 10 भाषाओं में आयोजन की जानकारी मिलेगी, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, जापानी, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, अरेबिक, चाइनीज, पुर्तगाली और रूसी भाषाएं शामिल हैं। ऐप में इनबिल्ट लैंग्वेज ट्रांसलेशन फीचर दिया गया है, जिससे एक भाषा का टेक्स्ट दूसरी सपोर्टेड भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

ना हैकिंग का खतरा, ना वायरस का डर.. आपके फोन को सुरक्षित रखेंगे ये ऐप

इवेंट लोकेशन का वर्चुअल टूर भी देगा नया ऐप

नए ऐप में एक डेडिकेटेड सेक्शन दिया गया है, जहां यूजर्स को इवेंट लोकेशन भारत मंडपम का वर्चुअल टूर भी मिलेगी। इसके अलावा कैलेंडर सेक्शन में जाकर इवेंट के दौरान होने वाले अलग-अलग कॉन्फ्रेंस और मीटिंग्स की जानकारी और उनका टाइम पता चलेगा। यही नहीं, ऐप में नेविगेशन सेक्शन भी दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स को वेन्यू के एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन तक जाने में मदद मिलेगी। ऐप इवेंट से जुड़े अनाउंसमेंट्स, वीडियोज और फोटोज भी दिखाएगा।

[ad_2]

Source link