Home National NHAI लाचार, पर्यटन कारोबारियों ने चंडीगढ़-मनाली NH पर खुद ही बना दी 140 मीटर क्रेटवॉल

NHAI लाचार, पर्यटन कारोबारियों ने चंडीगढ़-मनाली NH पर खुद ही बना दी 140 मीटर क्रेटवॉल

0
NHAI लाचार, पर्यटन कारोबारियों ने चंडीगढ़-मनाली NH पर खुद ही बना दी 140 मीटर क्रेटवॉल

[ad_1]

मनाली. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पर्यटन नगरी मनाली में आपदा के बाद चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बदहाल है. इस हाईवे पर कई जगह से सड़क गायब हो गई है. ऐसे में सिंगल लेन सड़क बनाकर मार्ग को बहाल किया गया है. लेकिन टूरिस्ट सीजन सिर पर है. ऐसे में मनाली के कारोबारी चिंतित हैं.  इसी कारण पर्यटन कारोबारियों ने नेशनल हाईवे के किनारे एक सप्ताह में श्रमदान कर 140 मीटर क्रेट वॉल तैयार की, ताकि नेशनल हाईवे में डबल लेन ट्रैफिक बहाल हो सके. मनाली के कारोबारी नेशनल हाईवे के किनारे 200 मीटर लंबी सड़क को रिपेयरिंग करने के लिए श्रमदान कर रहे हैं. नेशनल हाईवे अथॉरिटी के पास लैबर की कमी है.

पर्यटन कारोबारी की मानें तो आपदा के दो माह बाद भी मनाली में वॉल्वो बस का आवाजाही नहीं हो पाई है, इसकी वजह से मनाली में टूरिस्ट कारोबार को काफी नुकसान हुआ है. वॉल्वो बसों की आवाजाही और टूरिस्ट ना आने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, टैक्सी, ऑटो, ट्रैवल एजेंट और मजदूरों को आजीविका चलाने के लिए परेशानी हो रही है.

आपदा में 2 माह से पर्यटन कारोबार ठप

पर्यटन कारोबारी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि नेशनल हाईवे को जल्द ठीक किया जाए, ताकि देश भर के राज्यों से पर्यटक कुल्लू-मनाली पहुंच सकें. पर्यटन कारोबारी बुद्धि प्रकाश ने  बताया कि आपदा में 2 माह से पर्यटन कारोबार ठप पड़ा हुआ है, जिसके चलते कारोबारी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि दो माह से पर्यटन कारोबारी लोन की किस्त बैंक को नहीं दे पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर अगले एक-दो माह भी कारोबार ठप रहा तो पर्यटन कारोबारियों दिवालिया घोषित हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबारी को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से लोन पर कोई राहत नहीं दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि मनाली में हजारों पर्यटन कारोबारी को प्रतिदिन 20 से 25 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में इससे सरकार को भी भारी नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द नेशनल हाईवे को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए.

Tags: Himachal pradesh, Kullu Manali News, Manali tourism

[ad_2]

Source link