Home Life Style 1000 हजार तरह की नमकीन… यह शख्स घूम-घूमकर बेचता है स्वाद, अभी यहां लगा स्टॉल

1000 हजार तरह की नमकीन… यह शख्स घूम-घूमकर बेचता है स्वाद, अभी यहां लगा स्टॉल

0
1000 हजार तरह की नमकीन… यह शख्स घूम-घूमकर बेचता है स्वाद, अभी यहां लगा स्टॉल

[ad_1]

अंकित राजपूत/जयपुर: जयपुर के रंगमंच और कला मंच के रूप में अपनी विशेष पहचान रखने वाले जवाहर कला केंद्र में हर सप्ताह कुछ नया देखने को मिलता है. इन दिनों यहां सिल्क कॉटन इंडिया फैब एग्जीबिशन का आयोजन चल रहा है, जिसमें पूरे देश भर के कलाप्रेमियों के हाथों से बनाएं सुंदर सामानों की प्रदर्शनी लगी हुई है. इसमें कपड़ों से लेकर खाने-पीने और हैंडीक्राफ्ट के सामान मौजूद हैं.

सबसे प्रमुख है इंदौर की एक नहीं दो नहीं 1000 प्रकार की स्पेशल नमकीन, जिसके चटपटे और तीखे स्वाद के लिए लोग यहां तक खिंचे चले आ रहे हैं. यह फैब एग्जीबिशन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक 24 सितंबर तक चलेगा. नमकीन तो कई जगहों की प्रसिद्ध है और कई प्रकार की होती हैं, पर इंदौर के सोनू चांवानी जिनकी नमकीन ‘मामा नमकीन’ के नाम से प्रसिद्ध है. वह घर पर ही 1000 प्रकार की नमकीन बनाते हैं और देश भर में उनकी नमकीन की डिमांड रहती है.

इतनी प्रकार की मिल रही नमकीन
प्रदर्शनी में यहां हाथों से बनाई ढेरों नमकीन हैं, जिसमें प्रमुख रूप से सबसे ज्यादा फेमस प्याज चिवड़ा, गेहूं चिवड़ा, चावल चिवड़ा, मक्का चिवड़ा, दाल चिवड़ा, दूध पनीर सेव, पानी पुरी सेव, लेमन सेव, मैगी सेव, कचौरी सेव, पालक सेव, टमाटर सेव, लौंग सेव, कड़ी पत्ता सेव, हींग सेव, जीरा वन सेव, रागी लहसुन सेव, दूध सेव, भुरानपुरी सेव, चाट गठिया, चटोरा गठिया, जेठालाल का फाफड़ा, साबूदाना खिचड़ी, धनिया साबूदाना, हींग मिक्चर, गुजराती पिक्चर, नागपुरी पिक्चर, गुजराती पिक्चर, लहसुन मिक्सचर, खट्टा मीठा मिक्सचर, केला चिप्स, आलू चिप्स, धनिया चिप्स, टमाटर व पुदीना, लच्छा, चिप्स आलू स्टिक, सोया चिप्स, सोया स्टिक आदि हैं.

500 रुपये किलो तक रेट
मामा नमकीन बनाने वाले सोनू बताते हैं कि सभी हजार तरह की नमकीन शुद्ध मसालों, तेल और अलग-अलग अनाजों के पिसे हुए आटे से बनाई जाती हैं, जो पूरी तरह से पौष्टिक हैं. इनमें शुगर फ्री नमकीन से लेकर उपवास में काम आने वाली 100 प्रकार की फलाहार नमकीन भी हैं. यह सभी नमकीन रोस्टेड है, जिनकी डिमांड पूरे देश में रहती हैं. हमारी नमकीन की कीमत भी अलग-अलग हैं. 320 से लेकर 500 रुपये तक बिकती है. तीन महीने तक हमारी नमकीन खराब नहीं होती. इनका स्वाद तीन महीनों तक लिया जा सकता है. इन सभी में हजार तरह की नमकीनों को हम पूरे भारत में घूम घूम कर बेचते हैं.

Tags: Food 18, Jaipur news, Local18

[ad_2]

Source link