Home Life Style वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, बनी रहेगी समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, बनी रहेगी समृद्धि

0
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, बनी रहेगी समृद्धि

[ad_1]

हाइलाइट्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे का सूरज कभी भी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए.
यदि आपके घर का तांबे का सूरज कहीं से टूट-फूट गया है तो उसे तुरंत हटा दें.

Vastu Tips For Hanging Copper Sun : हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे. इसके लिए घर का हर एक व्यक्ति भरसक प्रयास करता है. ऐसे बहुत से लोग वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों को फॉलो करते हैं और अपने घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए लगातार कोशिश करते रहते हैं. वास्तु शास्त्र में कई ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जो मनुष्य के जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर खुशियां भर देते हैं. इन्हीं उपायों में से एक है घर में तांबे की धातु का सूरज लगाना. तांबे का सूरज घर में लगाने से क्या फायदे हैं और इसे किस दिशा में लगाना चाहिए? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

तांबे के सूरज घर में लगाने के लाभ

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपने घर में तांबे का सूरज लगाता है तो उसके घर में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली, यश, कीर्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. तांबे के सूरज को ऊर्जा का उत्कृष्ट स्त्रोत माना जाता है.

यह भी पढ़ें – सपने में मकान दिखाई देने का क्या है संकेत? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

-तांबा एक प्रभावशाली धातु है. जिस तरह घर में तांबे का सूरज लगाना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है, उसी तरह यह घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बैठाने में भी मददगार होता है. तांबे के सूरज से निकलने वाली ऊर्जा घर के वातावरण को शुद्ध और समृद्ध बनाती है. इससे पारिवारिक कलह और तनाव से छुटकारा प्राप्त होता है.

-यदि आप चाहते हैं कि आप सफल हों और लोकप्रिय बनें, तो अपने घर में तांबे का सूरज जरूर लगाएं. इसके अलावा, तांबे के सूरज को आप अपने वर्कप्लेस पर लगाकर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

घर में तांबे का सूरज लगाने के नियम

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में पूर्व दिशा की तरफ कोई खिड़की या दरवाजा नहीं है तो उस दीवार पर आप तांबे का सूरज लगा सकते हैं. ऐसा करने से उस ऊर्जा की पूर्ति होती है, जो सूरज द्वारा पूर्व दिशा से मिलनी चाहिए.

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर के ईशान कोण वाली दीवार पर भी तांबे का सूरज लगाना शुभ माना जाता है.

-लिविंग रूम में पूर्व दिशा में तांबे का सूरज लटका कर माहौल खुशनुमा बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सामुद्रिक शास्त्र: गर्दन के शेप से पहचानें मनुष्य का व्यक्तित्व

-वास्तु के अनुसार, आप अपने कार्यस्थल पर भी पूर्वी दीवार पर तांबे का सूरज लगा सकते हैं. ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी आपको अच्छी नौकरी का ऑफर मिलेगा. आपकी कई इच्छाएं भी पूरी होंगी.

क्या ना करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे का सूरज कभी भी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए.

तांबे के सूरज को हमेशा साफ-सुथरा रखें अन्यथा इसके नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं.

यदि आपके घर का तांबे का सूरज कहीं से टूट-फूट गया है तो उसे तुरंत हटा दें.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu, Vastu tips

[ad_2]

Source link