[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, सैमसंग के पास वियरेबल्स मार्केट्स में भी बड़ा मार्केट शेयर है। इसकी Galaxy Watch रेंज प्रीमियम फीचर्स और हार्डवेयर के साथ आती है और हाल ही में कंपनी ने Galaxy Watch 4 को सॉफ्टवेयर अपग्रेड दिया है। अगर आप बेस्ट WearOS वॉच अनुभव चाहते हैं तो Samsung Galaxy Watch मॉडल्स की टक्कर में कोई नहीं टिकता। इन दिनों Galaxy Watch 4 पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है और इसे 10 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन दिनों Samsung Galaxy Watch 4 का ब्लूटूथ वर्जन केवल 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। WearOS पर आधारित होने के चलते यूजर्स इस वॉच में अपनी पसंद के ढेरों ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे बिना फोन को हाथ लगाए कॉलिंग की जा सके। वॉच खरीदते वक्त बैंक ऑफर्स का फायदा ले रहे हैं तो इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।
Samsung ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड्स, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने बुक किया यह ‘मेड इन इंडिया’ फोन
सबसे सस्ते में खरीदें Galaxy Watch 4
भारतीय मार्केट में लॉन्च के वक्त Samsung Galaxy Watch 4 के ब्लूटूथ मॉडल की कीमत 29,999 रुपये रखी गई थी लेकिन अब यह फ्लिपकार्ट पर 63 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 10,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं अगर ग्राहक HDFC बैंक कार्ड या फिर Flipkart Axis Bank Card से भुगतान करते हैं तो उन्हें 5 पर्सेंट तक कैशबैक का फायदा भी दिया जा रहा है। इन ऑफर्स के बाद वॉच की कीमत 10 हजार रुपये के करीब या इससे कम रह जाएगी। ध्यान रहे, यह डिस्काउंट केवल वॉच के ब्लैक कलर वेरियंट पर मिल रहा है। सैमसंग वेबसाइट पर भी इस वेरियंट को केवल 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Galaxy Watch 4 के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग की प्रीमियम स्मार्टवॉच गोल डायल के साथ आती है और इसमें आर्मर्ड एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है।वॉच में 1.4 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 450×450 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। Galaxy Wach 4 में इसमें दो फिजिकल बटन्स के अलावा सिलिकॉन स्ट्रैप मिल जाता है। आसान नेविगेसन के लिए इस वॉच में वॉइस कंट्रोल या जेस्चर कंट्रोल जैसे विकल्प भी दिए गए हैं। Exynos W920 प्रोसेसर के साथ इसमें 16GB स्टोरेज और सैमसंग पावर्ड WearOS मिलता है।
5299 रुपये की छूट पर मिलने लगा सैमसंग का धांसू 5G फोन, नए कलर में लाई कंपनी
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की बात करें तो Galaxy Watch 4 में बॉडी कंपोजीशन एनालिसिस के लिए बायोइलेक्ट्रिकल इंपेडेंस एनालिसिस सेंसर मिलता है और एडवांस्ड स्लीप एनालिसिस से लेकर वुमन्स हेल्थ मॉनीटरिंग जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। वॉच में 90 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स मिलते हैं और इसे सीधे वायरलेस बड्स से कनेक्ट किया जा सकता है। 50 मीटर की गहराई तक वॉटर रेसिस्टेंट वॉच को 108 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है और इससे 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल जाती है।
[ad_2]
Source link