[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
घरेलू ऑडियो और वियरेबल्स एक्सेसरीज़ ब्रांड, Ptron ने एक नई स्मार्टवॉच के लॉन्च के साथ देश में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इस वॉच को Ptron Reflect Callz नाम दिया गया है। ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच एक बढ़िया डिज़ाइन है और कई फीचर्स के साथ आती हैं। इस वॉच में बिल्ट-इन गेम्स और 1.85-इंच एचडी टच डिस्प्ले शामिल है। स्मार्टवॉच मैटेलिक और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है।
Ptron Reflect Callz Smartwatch: कीमत और उपलब्धता
Ptron की लेटेस्ट स्मार्टवॉच को 899 रुपये के स्पेशल प्राइस पर लॉन्च किया गया है। रिफ्लेक्ट कॉलज़ स्मार्टवॉच ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के माध्यम से उपलब्ध होगी। कंपनी घड़ी के लिए एक मेटालिक और एक सिलिकॉन स्ट्रैप वैरिएंट पेश कर रही है जो तीन रंगों – ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड में उपलब्ध है।
कर ले तैयारी! अगले महीने इस दिन शुरू होगी Flipkart की सबसे बड़ी Sale, मिलेगी तगड़ी छूट
Ptron Reflect Callz Smartwatch के फीचर्स
स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का एचडी डिस्प्ले है जो इनडोर और आउटडोर दोनों स्थितियों में सही ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह डिवाइस यूजर्स को हेल्थ सपोर्ट, फिटनेस ट्रैकर कर सकता है। स्मार्टवॉच एक साफ़ इंटरफ़ेस के साथ आती है जिसका उपयोग करना आसान है। यह वॉच 5 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 15 दिनों तक के स्टैंडबाय के साथ मल्टी-स्पोर्ट्स मोड जैसी अनूठी सुविधाओं का भी सपोर्ट करती है।
Reflect Callz में कई ट्रैकर हैं जिनमें हार्ट रेट मॉनिटर (एचआरएम), स्लीप ट्रैकर, डेली एक्टिविटी ट्रैकर, SPo2 मॉनिटर शामिल हैं। वॉच यूजर्स के टेंशन को भी कंट्रोल कर सकती है जो स्वास्थ्य की निगरानी और सुधार करने में सक्षम बनाती है।
Jio लाया धाकड़ प्लान्स: सुपरफास्ट इंटरनेट के साथ FREE में Netflix, Hotstar, Amazon Prime का मज़ा
[ad_2]
Source link