[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
यूपी में मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर लखनऊ और आसपास बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया।
मौजूदा समय में मानसूनी टर्फ लाइन यानी मुख्य धारा भी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक रही है। हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से जो चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन रही है, उसको मानसूनी हवाओं से मजबूती मिलेगी। ऐसे में कुछ एक स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ और आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह स्थिति दो दिन तक बनी रहेगी। वहीं, पूर्वोत्तर के जिलों में 23 सितम्बर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
धूप और उमस ने परेशान किया
बुधवार को दिन में बादलों की आवाजाही रही लेकिन आमतौर पर धूप निकली रही। साथ ही हवा में नमी बढ़ने से उमस ने भी लोगों को बेहाल किया। दिन में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा हो सकती है।
[ad_2]
Source link