[ad_1]
हाइलाइट्स
15 अक्टूबर को शरद नवरात्रि का पहला दिन और आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि है.
कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 11:44 एएम से लेकर दोपहर 12:30 पीएम तक है.
15 अक्टूबर, रविवार को नवदुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाएगी.
इस साल शरद नवरात्रि की शुरूआत 15 अक्टूबर से हो रही है, इसे शारदीय नवरात्रि और अक्टूबर नवरात्रि भी कहा जाता है. इस साल मातारानी रविवार के दिन धरती पर आ रही हैं. रविवार के दिन मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है. इस वजह से मां दुर्गा आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को कैलाश से हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी. आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शरद नवरात्रि शुरू होती है और आश्विन शुक्ल दशमी तिथि को मां दुर्गा के प्रस्थान के साथ ही इस नवरात्रि का समापन हो जाता है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, मां दुर्गा के हाथी पर आने से पृथ्वी पर खुशहाली और संपन्नता आएगी. हाथी की सवारी अधिक वर्षा का संकेत है, जो सुख-समृद्धिदायक मानी जाती है. आइए जानते हैं कि शरद नवरात्रि पर कलश स्थापना मुहूर्त क्या है? शरद नवरात्रि में किस दिन कौन सी देवी की पूजा होगी?
शरद नवरात्रि 2023 पर कब करें कलश स्थापना?
15 अक्टूबर को शरद नवरात्रि का पहला दिन और आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि है. उस दिन कलश स्थापना के साथ नवरात्रि का शुभारंभ हो जाएगा. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 11:44 एएम से लेकर दोपहर 12:30 पीएम तक है. कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैत्रपुत्री की पूजा की जाती है.
यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में ये 6 वस्तुएं खरीदकर लाएं घर, खूब बढ़ेगी धन-संपत्ति, पितर हो जाएंगे प्रसन्न
शरद नवरात्रि 2023: किस दिन कौन सी नवदुर्गा की होगी पूजा?
1. 15 अक्टूबर, रविवार को नवदुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाएगी.
2. 16 अक्टूबर, सोमवार को दूसरी नवदुर्गा मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी.
3. 17 अक्टूबर, मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी.
4. 18 अक्टूबर, बुधवार को मां कूष्मांडा की पूजा होगी.
5. 19 अक्टूबर, गुरुवार को मां दुर्गा के 5वें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की जाएगी.
6. 20 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी, वे छठी नवदुर्गा हैं.
7. 21 अक्टूबर, शनिवार को मां दुर्गा की 7वीं अवतार मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा कब है? कोजागरी पूर्णिमा पर घर आएंगी माता लक्ष्मी, जानें पूजा मुहूर्त और खीर का महत्व
8. 22 अक्टूबर, रविवार को मां महागौरी की पूजा होगी. उस दिन कन्या पूजा और दुर्गा अष्टमी भी है.
9. 23 अक्टूबर, सोमवार को महानवमी है. उस दिन 9वीं नवदुर्गा मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी.
10. 24 अक्टूबर, मंगलवार को दुर्गा विसर्जन होगा. उसके साथ नवरात्रि का समापन हो जाएगा.
विजयादशमी या दशहरा 2023 कब है?
इस साल विजयादशमी या दशहरा 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को है. उस दिन मां दुर्गा मुर्गे पर सवार होकर विदा होंगी. जिन लोगों ने अपने यहां मां दुर्गा की मूर्तियां रखी होंगी, वे इस दिन दुर्गा विसर्जन करेंगे. विजय मुहूर्त में दशहरा की शस्त्र पूजा होगी. दशहरा को प्रदोष काल में रावण, कुंभकर्ण और इंद्रजीत के पुतलों का दहन किया जाएगा.
.
Tags: Dharma Aastha, Durga Pooja, Dussehra, Navratri, Navratri Celebration
FIRST PUBLISHED : September 21, 2023, 15:41 IST
[ad_2]
Source link