Home Education & Jobs PhD : एनटीए ने जारी की डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि

PhD : एनटीए ने जारी की डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि

0
PhD : एनटीए ने जारी की डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में पीएचडी दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। शेड्यूल के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में 26, 27, 30 और 31 अक्टूबर को होगी।  आपको बता दें कि वर्तमान में डीयू, जेएनयू, बीएचयू समेत अन्य यूनिवर्सिटीज से पीएचडी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आज 22 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट phd-entrance.samarth.ac.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। 

इसके बाद 23 से 24 सितंबर, 2023 के बीच तक कैंडिडेट्स को आवेदन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। वे पीएचडी प्रवेश परीक्षा फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन डिटेल्स, एग्जाम सिटी सेलेक्शन, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगिरी और जेंडर में करेक्शन कर सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न

प्रवेश परीक्षा में प्रश्न पत्रों का मीडियम भाषा के पेपर को छोड़कर अंग्रेजी होगा। अवधि 3 घंटे होगी। पेपर 2 भागों में विभाजित होगा। पहला भाग अनुसंधान पद्धति पर केंद्रित होगा और दूसरा भाग चुने हुए विषय पर केंद्रित होगा। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। एक प्रश्न 4 अंक का होगा। वहीं, किसी प्रश्न का गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। 

इस पीएचडी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है, लेकिन उम्मीदवारों को उस विश्वविद्यालय के मानदंडों को पूरा करना होगा, जहां वह दाखिला चाहते हैं।

[ad_2]

Source link