[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
एशियन गेम्स 2023 के पहले ही दिन पदकों के मामले में भारत का खाता खुल गया। पहले वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल में और फिर भारतीय नाविक अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने देश को पदक दिलाया। दोनों ने मेंस लाइटवेट डबल स्क्ल्स में हिस्सा लिया था और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों ने साढ़े 6 मिनट से भी कम का समय में अपनी रेस पूरी की और रजत पदक देश को दिलाया।
भारतीय नाविक अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में 6.28.18 के समय के साथ रजत पदक जीता। वहीं, इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल चीन को मिला, जबकि कांस्य पदक उज्बेकिस्तान की टीम ने जीता। चीन के खिलाड़ियों ने 6:23.16 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान ने 6:33.42 सेकेंड के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।
चीन के हांगझोऊ में जारी एशियन गेम्स में भारत को लगभग उसी समय मेहुली घोष और रमिता आशी चौकसे ने भी सिल्वर मेडल देश को दिलाया। उन्होंने वुमेंस टीम 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में 1886.0 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भी चीन ने ही गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चीनी खिलाड़ियों ने 1896.6 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि मंगोलिया ने 1880 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
[ad_2]
Source link