Home Life Style मूंग दाल के स्प्राउट्स से फटाफट बनाएं चीला, पोषण से भरपूर बन जाएगा नाश्ता, खाने में होगा स्वादिष्ट, चटपटा

मूंग दाल के स्प्राउट्स से फटाफट बनाएं चीला, पोषण से भरपूर बन जाएगा नाश्ता, खाने में होगा स्वादिष्ट, चटपटा

0
मूंग दाल के स्प्राउट्स से फटाफट बनाएं चीला, पोषण से भरपूर बन जाएगा नाश्ता, खाने में होगा स्वादिष्ट, चटपटा

[ad_1]

हाइलाइट्स

प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स चीला खाकर आप सुबह की हेल्दी शुरुआत कर सकते हैं.
स्प्राउट्स चीला को डेली डाइट में शामिल करके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी कर सकते हैं.

Sprouts Chilla Recipe: मूंग दाल को पोषण का खजाना माना जाता है. वहीं, प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ऐसे में कई लोग मूंग दाल के स्प्राउट्स खाना पसंद करते हैं. अगर आप हर रोज भीगी हुई मूंग दाल खाकर बोर हो गए हैं तो आप मूंग दाल के स्प्राउट्स से चटपटा और मजेदार चीला (Sprouts chilla) बना सकते हैं.

आमतौर पर लोग मूंग दाल को रात में सोने से पहले पानी में भिगो दे देते हैं. अगले दिन मूंग दाल में अंकुर फूटने के बाद इसका सेवन करते हैं. नाश्ते में कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए आप मूंग दाल के स्प्राउट्स से टेस्टी और हेल्दी चीला तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

ये भी पढ़ें: चटपटे स्नैक्स के हैं शौकीन? नाश्ते में ट्राई करें ब्रेड पोहे की आसान रेसिपी, ब्रेकफास्ट बनेगा बेहद टेस्टी

स्प्राउट्स चीला बनाने की सामग्री
स्प्राउट्स चीला बनाने के लिए 1 ½ कप भीगी हुई मूंग दाल, 1 कप बारीक कटी हुई पालक, ½ कप बेसन, 2-3 चम्मच तेल, 1 चुटकी हींग, ¼ चम्मच अजवायन, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच धनिया पाउडर, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ½ इंच कद्दूकस की हुई अदरक और ½ चम्मच नमक ले लें.

ये भी पढ़ें: प्याज की ऐसी टेस्टी सब्जी नहीं खायी होगी, इस तरीके से फटाफट बनाएं, बार-बार होगी डिमांड

स्प्राउट्स चीला बनाने की रेसिपी
स्प्राउट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले अंकुरित मूंग दाल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें. अब एक बॉउल में बेसन डालें. फिर इसमें पानी डालते हुए बेसन का घोल बना लें. इसके बाद बाउल में मूंग दाल के स्प्राउट्स का पेस्ट एड कर दें. अब इसमें पालक, अजवायन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें. वहीं अगर चीले का बैटर ज्यादा गाढ़ा है तो आप इसमें थोड़ा सा पानी और डाल सकते हैं. जिससे बैटर में कंसीस्टेंसी आ जाएगी और आपका चीला परफेक्ट बनेगा. चीले का बैटर तैयार होने के बाद गैस पर तवा गर्म करें. अब इस पर हल्का सा तेल डालकर पूरे तवे पर फैलाएं.

तवा अच्छी तरह से गर्म होने के बाद 1 बड़े चम्मच से चीले का बैटर डालकर गोल घुमाते हुए फैलाएं. अब चीले के आस-पास थोड़ा सा तेल डालें और इसे ढककर पकने के लिए छोड़ दें. 2-3 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चेक करें. चीला पकने के बाद इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी पका लें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद चीले को उतार लें. बस आपका स्प्राउट्स चीला तैयार है. इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ नाश्ते में सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link