[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Asian Games 2023 Day 1 Live: चीन के हांगझोऊ में जारी 19वें एशियन गेम्स का आज यानी 24 सितंबर को पहला दिन है और भारत को दो पदक मिल चुके हैं। भारत का पदकों का खाता तो खुल गया है, लेकिन अभी गोल्ड मेडल आना बाकी है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक दो सिल्वर मेडल जीते हैं। एक रोइंग टीम ने, जबकि एक एयर राइफल टीम ने रजत पदक देश को दिलाया। दिन की बाकी अपडेट्स के लिए बने रहिए…
एशियन गेम्स 2023 में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच हॉकी मैच जारी है। ये ग्रुप फेज का मैच है। भारत पहले क्वॉर्टर के शुरुआत में ही पहला गोल किया और बढ़त को 1-0 कर लिया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी पदक पक्का कर लिया है। भारत ने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम को हराया। ये मैच लो स्कोरिंग था, जिसे भारत ने 8 विकेट से जीता और कम से कम सिल्वर मेडल पर कब्जा करने का काम किया। फाइनल मैच में भारत का सामना किससे होगा, ये अभी तय नहीं है।
[ad_2]
Source link