Home Entertainment पर्दे पर मिली पहचान तो लिए 7 फेरे, टूटा रिश्ता तो धर्म की दीवार तोड़ रचाई दूसरी शादी; एक्ट्रेस की सच्ची कहानी

पर्दे पर मिली पहचान तो लिए 7 फेरे, टूटा रिश्ता तो धर्म की दीवार तोड़ रचाई दूसरी शादी; एक्ट्रेस की सच्ची कहानी

0
पर्दे पर मिली पहचान तो लिए 7 फेरे, टूटा रिश्ता तो धर्म की दीवार तोड़ रचाई दूसरी शादी; एक्ट्रेस की सच्ची कहानी

[ad_1]

नई दिल्ली. दीपिका कक्कड़ (Dipika kakkar) का नाम टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार है. वह पिछले 12 सालों से छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं. दीपिका ने साल 2010 में टीवी शो ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्हें कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा. इसके बाद वह ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘झलक दिखला जा 8’, ‘नच बलिए 8’, ‘एंटरटेनमेंट की रात’, ‘बिग बॉस 12’ और ‘कहां हम कहां तुम’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं.

इसके अवाला दीपिका कई टीवी शो में स्पेशल अपीरियंस दे चुकी हैं और बॉलीवुड फिल्म ‘पलटन’ में वह कैमियो करती नजर आई थीं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दीपिका को लेकर हम इतनी चर्चा क्यों कर रहे हैं? तो आपको बता दें, एक्ट्रेस इन दिनों सुर्खियों में हैं, वो भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर. जी हां, अपनी दूसरी शादी के चार साल बाद दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर इन दिनों चर्चाओं में हैं.

शादी के 4 साल बाद फैल रही प्रेग्नेंसी की खबर
दरअसल, हाल ही में दीपिका अपनी ननद सबा इब्राहिम की बर्थडे पार्टी में अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ नजर आई थीं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. इस बर्थडे पार्टी की तस्वीर वायरल होते ही उनके फैंस इस बात पर जोर देने लगे और उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें चारों तरफ फैल गई, हालांकि अभी तक दीपिका और शोएब इब्राहिम की तरफ से इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

रील लाइफ से कम नहीं रियल लाइफ
वैसे बात दीपिकी की रियल लाइफ की करें तो इनकी जिंदगी किसी रील लाइफ से कम नहीं रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छोटे पर्दे पर डेब्यू के साथ ही दीपिका ने रौनक सैमसन के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी, लेकिन उनकी ये शादी जल्द ही टूट गई. खबरों के अनुसार, ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर दीपिका और शोएब की बढ़ी नजदीकियों की वजह से उनका पहला रिश्ता टूट गया और साल 2015 में दीपिका और रौनक सैमसन के बीच तलाक हो गया था.

Dipika kakkar, shoaib ibrahim, Dipika kakkar pregnancy, Dipika kakkar pregnancy News, Dipika kakkar and shoaib ibrahim, Dipika kakkar love story, love story First Marriage

(फोटो साभारः Instagram @ms.dipika)

हालांकि दीपिका जब ‘बिग बॉस 12’ का हिस्सा बनी थीं, तो इस शो में उन्होंने ये खुलासा किया था कि वह अपनी पहली शादी से काफी परेशान थीं और उनके परिवार वालों ने तलाक जैसे फेज से उन्हें बाहर निकालने में काफी दद भी की थी. भले ही दीपिका के लिए उनका पहला प्यार का एहसास अच्छा नहीं रहा, लेकिन प्यार से उनका विश्वास नहीं उठा था और यही वजह थी कि धर्म की हर दीवारों को तोड़ते हुए दीपिका ने शोएब इब्राहिम से अपनी दूसरी शादी साल 2018 में रचाई थी.

आज दीपिका शोएब के साथ बेहद खुश हैं और अगर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों में थोड़ी भी सच्चाई है, तो जल्द ही उनके परिवार में एक और खुशी आ जाएगी. दीपिका और शोएब की केमिस्ट्री उनके फैंस को बेहद पसंद आती है. दोनो ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन दोनों अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं, जिस पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं.

Tags: Tv actresses

[ad_2]

Source link