[ad_1]

फरहान बेहरदीन
Farhaan Behardien Retirement: दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन ने 18 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ब्रेक लगा दिया है। 39 वर्षीय फरहान ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। भारत के खिलाफ टी20 डेब्यू और आखिरी वनडे मैच खेलने वाले फरहान ने अपने करियर में कुल 59 वनडे और 38 टी20 मुकाबले खेले।
बेहरदीन ने 2004 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के लिए 8 साल का इंतजार करना पड़ा। हालांकि इसके बाद वह लगातार दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा रहे और इस दौरान वनडे में 1074 रन बनाने के अलावा 14 विकेट भी अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने टी20 में 518 रन और 3 विकेट भी झटके।
फरहान ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कुल 4 वर्ल्ड कप खेले। वह 2012, 2014 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे और इसके अलावा 2015 में वनडे वर्ल्ड कप में भी शामिल हुए। बेहरदीन ने एक सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तानी भी की। उन्हें साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम की कमान संभालने का मौका मिला था।
[ad_2]
Source link