Home World पाकिस्तान: जिसे खिलौना समझकर बच्चे ले गए घर, वो था खतरनाक रॉकेट शेल, जोरदार ब्लास्ट से 8 लोगों की गई जान

पाकिस्तान: जिसे खिलौना समझकर बच्चे ले गए घर, वो था खतरनाक रॉकेट शेल, जोरदार ब्लास्ट से 8 लोगों की गई जान

0
पाकिस्तान: जिसे खिलौना समझकर बच्चे ले गए घर, वो था खतरनाक रॉकेट शेल, जोरदार ब्लास्ट से 8 लोगों की गई जान

[ad_1]

पाकिस्तान: जोरदार ब्लास्ट से 8 लोगों की गई जान- India TV Hindi

Image Source : FILE
पाकिस्तान: जोरदार ब्लास्ट से 8 लोगों की गई जान

Pakistan News: पाकिस्तान से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक ब्लास्ट से 8 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, खेल खेल में जिस रॉकेट लॉन्चर शेल को बच्चे खिलौना समझकर घर ले गए थे। वो घर पर ही ‘फट’ पड़ा और ब्लास्ट होते ही 8 लोगों जान चली गई। 8 मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

इस संबंध में काशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहिल खोसा ने बताया कि बच्चे मैदान में खेल रहे थे। तभी वहां खेलते हुए वहां उन्हें एक रॉकेट लॉन्चर शेल मिला। इसे बच्चों ने समझा कि खिलौना है। खिलौना समझकर वे  इसे घर ले गए। लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि ये खतरनाक बम ले आए हैं। बच्चे घर में उससे खेल रहे थे, तभी वह ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके के कारण चार बच्चों, दो महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। घटना की विस्तृत रूप से जांच की जा रही है। 

गांव में कैसे पहुंच गया रॉकेट लॉन्चर

जानकारी के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री न्यायमूर्ति मकबूल बकर ने प्रांतीय महानिरीक्षक से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में बताया जाए कि प्रांत के काशमोर जिले की कंधकोट तहसील के जांगी सुब्जवाई गोथ गांव में एक रॉकेट लॉन्चर कैसे पहुंचा। उन्होंने पूछा है कि क्या कच्चे इलाकों में तस्करी कर लाए जा रहे हथियारों का कोई जखीरा था? क्या गोठ गांव में डकैतों को समर्थन करने वाले लोग मौजूद हैं? घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बकर ने महानिरीक्षक को घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

Latest World News



[ad_2]

Source link