Home Life Style बालों के लिए पालक का तेल ही नहीं मास्क भी बेहद असरदार, हेयर फॉल रोकने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

बालों के लिए पालक का तेल ही नहीं मास्क भी बेहद असरदार, हेयर फॉल रोकने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

0
बालों के लिए पालक का तेल ही नहीं मास्क भी बेहद असरदार, हेयर फॉल रोकने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Ways to Use Spinach for Hair Growth: आपने आज तक पालक का यूज टेस्टी पालक पनीर, पालक के पराठे, पकौड़े जैसी चीजों को बनाने के लिए कई बार किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके मुंह का जायका बढ़ाने वाला पालक, न सिर्फ टेस्टी रेसिपी बनाने के लिए यूज होता है बल्कि इसका सही इस्तेमाल आपको हेयर फॉल जैसी समस्याओं से भी निजात दिला सकता है। जी हां, पालक में मौजूद कई ऐसे पोषक तत्व हैं, जो आपके बालों की सेहत का ध्यान रखते हुए हेयर फॉल की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। बता दें, पालक में फोलेट, आयरन, विटामिन ए और सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी3, विटामिन बी-6 और विटामिन के जैसे पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो बालों का झड़ना रोककर हेल्दी हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है पालक का तेल और मास्क। 

पालक का तेल-

पालक का तेल ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करके हेयर फॉल और ड्राई स्किन जैसी समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए इस तेल को सप्ताह में 2 से 3 बार बालों में लगाया जा सकता है। 

पालक का तेल बनाने के लिए सामग्री-

-1/2 कप पालक

-1/4 कप कैरियर तेल (नारियल, जैतून, या अरंडी)

पालक का तेल बनाने का तरीका-

पालक का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप पालक को पीसकर उसका मुलायम पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कपड़े की मदद से पालक का रस अलग निकालकर रख लें। इसके बाद पालक के गूदे को अपनी पसंद के तेल के साथ मिला दें। ध्यान रखें, तैलीय बालों के लिए जोजोबा, सूखे बालों के लिए नारियल का तेल लगाएं। इस तेल से अपने स्कैल्प पर 15 मिनट तक मालिश करें। इस तेल को अपने बालों की पूरी लंबाई में 45 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। तय समय बाद बालों को ठंडे या गुनगुने पानी के साथ सल्फेट फ्री शैम्पू से धो लें।

पालक का हेयर मास्क-

पालक का हेयर मास्क बनाने के लिए इसमें इस्तेमाल होने वाले शहद और पालक, हेयर ग्रोथ को अच्छा बनाने में मदद करते हैं। यह बालों की नमी और पोषक तत्वों को सील करके बालों का झड़ना भी कम करने में मदद करता है। आप इस मास्क को सप्ताह में 1 से 2 बार बालों पर लगा सकते हैं।

पालक का हेयर मास्क तैयार करने के लिए सामग्री-

-1 कप पालक के पत्ते

-1 बड़ा चम्मच शहद

-1 बड़ा चम्मच कैरियर तेल (नारियल, अरंडी या जैतून का तेल)

पालक का हेयर मास्क बनाने का तरीका-

पालक का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को ठंडे/गुनगुने पानी और सल्फेट फ्री शैम्पू से धो लें। आप चाहे तो इस हेयर मास्क में शहद की जगह दही का प्रयोग भी कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link