[ad_1]
हाइलाइट्स
फर्नीचर पर लगे इंक को आप डिश वाॅशर से साफ कर सकते हैं.
बेकिंग सोड़ा की मदद से आप लकड़ी पर लगे पेन के दाग को हटाएं.
How To Remove Ink Stain From Wooden Surface: अक्सर बच्चों को मना करने के बाद भी वे अपने स्टडी टेबल पर पेन से लिख देते हैं या ड्रॉइंग बना देते हैं. ये दाग गहरे होते हैं और आसानी से साफ नहीं. ऐसे में अगर आप इन लकड़ी के फर्नीचर पर लगे इंक के दाग को हटाना चाहते हैं तो कुछ सिंपल घरेलू उपायों की मदद लें. ये इन जिद्दी दाग को तो हटाएंगे हीं, फर्नीचर को साफ सुथरा भी बनाएंगे. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप लकड़ी के फर्नीचर से पेन के इंक का दाग किस तरह साफ कर सकते हैं.
फर्नीचर पर लगे इंक के दाग को इस तरह करें साफ
पहला तरीका
अगर आपके फर्नीचर पर अभी अभी पेन का दाग लगा है तो आप एक कटोरी में 5 चम्मच पानी लें और एक चम्मच डिश वॉशर लें. अब किसी रूई या रुमाल को इसमें डुबाएं और दाग वाली जगह को रगड़ें. धीरे धीरे सारे दाग हट जाएंगे. इसके बाद गीले सरफेस को ड्राई कपड़े से रगड़कर पोछ लें.
दूसरा तरीका
अगर गहरा दाग है या पुराना दाग है तो इसे साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा पेस्ट का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप 5 चम्मच बेकिंग सोडा लें और थोड़ा थो़ड़ा पानी डालते हुए इसका पेस्ट बना लें. अब इसे दाग वाले जगह पर लगाएं. इसे आप ब्रश की मदद से या कॉटन से रगड़कर साफ करें.
इसे भी पढ़ें : उबालने के चक्कर में स्टोव पर बार बार गिर जाता है दूध, मास्टर शेफ ने बताया 2 ट्रिक, काम बन जाएगा सुपर आसान
तीसरा तरीका
आप तारपीन के तेल या व्हाइट स्पिरिट की मदद से भी इस दाग को हटा सकते हैं. इसके लिए एक कॉटन बॉल को तारपीन के तेल में डुबोएं और इससे टेबल पर लगे दाग को छुड़ाए. धीरे धीरे आप दाग को रगड़ें, दाग गायब हो जाएगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
इसे भी पढ़ें : घर पर सॉफ्ट कोफ्ते बनाने के लिए अपनाएं 5 टिप्स, फाइव स्टार होटल जैसा आएगा स्वाद, सिम्पल है तरीका
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : September 29, 2023, 14:32 IST
[ad_2]
Source link