[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स Flipkart और Amazon पर फेस्टिव सेल का दौर अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है और इस दौरान स्मार्टफोन्स भी बेहद सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला ही फोन लें, जिससे आपको नेक्स्ट जेनरेशन इंटरनेट स्पीड का फायदा मिल सके। खास बात यह है कि आप लेटेस्ट 5G फोन भी सेल में 9000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान ग्राहकों को ग्लास डिजाइन और दमदार फीचर्स वाला Poco M6 Pro 5G करीब आधी कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। इस डिवाइस में AI सपोर्ट वाले कैमरा के अलावा 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है। फ्लिपकार्ट ने बताया है कि 8 अक्टूबर से हो रही सेल में इस फोन पर खास बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट्स मिलने वाले हैं। इसे दो स्टोरेज वेरियंट्स और कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 8999 रुपये में 5G फोन, 39999 रुपये में iPhone 13; अमेजन सेल की सबसे क्रेजी डील
इतनी कीमत पर मिलेगा Poco M6 Pro 5G
Flipkart पर शेयर की गईं प्रमोशनल फोटोज से पता चला है कि Poco M6 Pro 5G का जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट 14,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था, उसे ग्राहक Big Billion Days Sale में 8,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीद पाएंगे। इस फोन को 1,500 रुपये के मंथली EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। यह फोन फॉरेस्ट ग्रीन और पावर ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
ऐसे हैं Poco M6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
पोको के इस 5G स्मार्टफोन में 6.79 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसे 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा के साथ मिलता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। Poco M6 Pro 5G में Android 13 पर आधारित MIUI 14 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है।
पलक झपकते ही आउट ऑफ स्टॉक होंगे सस्ते iPhone, सेल में काम आएंगी ये ट्रिक्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी AI सपोर्टेड सेंसर के साथ 2MP डेप्श सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में मिलने वाली 5000mAh बैटरी को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन IP53 रेटिंग के साथ डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस ऑफर करता है।
[ad_2]
Source link