Home Life Style Wednesday Ka Rashifal: किसी के गृहस्थ जीवन में होगी क्लेश, कोई दोस्तों के साथ करेगा मौज, पढ़ें अपना राशिफल

Wednesday Ka Rashifal: किसी के गृहस्थ जीवन में होगी क्लेश, कोई दोस्तों के साथ करेगा मौज, पढ़ें अपना राशिफल

0
Wednesday Ka Rashifal: किसी के गृहस्थ जीवन में होगी क्लेश, कोई दोस्तों के साथ करेगा मौज, पढ़ें अपना राशिफल

[ad_1]

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 28 December 2022)

आज दोस्तों के साथ आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं. दोस्तों से भेंट व उपहार मिलेंगे. आप भी दोस्तों पर अनावश्यक खर्च करेंगे. नई दोस्ती के कारण भविष्य में लाभ भी हो सकता है. संतान से भी लाभ होगा. बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. सरकारी काम में सफलता मिलेगी.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 28 December 2022)

आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है. नए काम का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे. अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी. पदोन्नति के योग बन रहे हैं. गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. आर्थिक लाभ मिलेगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 28 December 2022)

आज आपको थोड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा. स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इस कारण कोई भी काम करने का उत्साह मंद रहेगा. कार्यस्थल पर भी साथी कर्मचारियों और अधिकारियों का व्यवहार सहयोगात्मक नहीं रहेगा. संतान की चिंता रहेगी. विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है. पिता को लेकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 28 December 2022)

आज के दिन आप पर नकारात्मकता हावी रहेगी. क्रोध की अधिकता रहेगी. स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी. अनैतिक काम और चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें, अन्यथा अनिष्ट हो सकता है. आज वाणी पर संयम रखें. परिजनों के साथ झगड़े विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. आर्थिक तंगी रहेगी. इस समय आध्यात्मिकता का सहारा लेना उचित होगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 28 December 2022)

आज पति-पत्नी के बीच अनबन हो जाने से दांपत्य जीवन में क्लेश हो सकता है. आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका ध्यान रखें. सांसारिक तथा अन्य मामलों के कारण भी आपका मन उदासीन रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में अपयश हो सकता है. भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद हो सकता है. कोर्ट-कचहरी से दूर रहें.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 28 December 2022)

व्यावसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा. शारीरिक और मानसिक रुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे. आर्थिक लाभ होगा. रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 28 December 2022)

वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा. चर्चा-परिचर्चा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे. परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं मिलेंगे. कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा. अपच की शिकायत हो सकती है, ऐसे में खान-पान में ध्यान रखें. साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी.

वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 28 December 2022)

स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतें. शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. धन और कीर्ति की हानि होगी. पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा. मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से आज आपको अनिद्रा भी सताएगी.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 28 December 2022)

नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है. भाई-बंधुओं से मेल-जोल रहेगा. परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा. आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे. काम में सफलता मिलेगी. सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 28 December 2022)

आज का दिन मिश्रित फलदायी है. परिजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी. निरर्थक खर्च होगा. आरोग्य का ध्यान रखें. विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी. शेयर में पूंजी-निवेश करने की योजना बना सकेंगे. गृहणियों को आज असंतोष रहेगा. आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 28 December 2022)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है. परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा. मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे. आज आप प्रवास और पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे. आपको आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह दी जाती है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 28 December 2022)

कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति की झंझट में न पड़ें. एकाग्रता से आज सभी कार्यो में फायदा होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा. परिजनों के साथ मतभेद रहेगा. मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका भी ध्यान रखें. लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें. दुर्घटना और गलतफहमी से दूर रहें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Source link