Home Business Petrol Diesel Prices : क्रूड बढ़कर 84 डॉलर के पार, चेक करें आपके शहर में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Prices : क्रूड बढ़कर 84 डॉलर के पार, चेक करें आपके शहर में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

0
Petrol Diesel Prices : क्रूड बढ़कर 84 डॉलर के पार, चेक करें आपके शहर में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

[ad_1]

हाइलाइट्स

ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 84.33 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.
डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव गिरकर 79.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान क्रूड के भाव में फिर बढ़ोतरी हुई और इसका रेट 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज यूपी और बिहार के कई शहरों में तेल के रेट बदल गए हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 64 पैसे सस्‍ता होकर 107.48 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 95.54 रुपये लीटर पहुंच गया है. यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में आज पेट्रोल 34 पैसे महंगा हुआ और 96.92 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 33 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में आज पेट्रोल 32 पैसे गिरकर 96.26 रुपये लीटर जबकि डीजल 30 पैसे गिरकर 89.45 रुपये लीटर बिक रहा है. कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में फिर से तेजी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 84.33 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव गिरकर 79.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

ये भी पढ़ें – ICICI Videocon Loan Fraud Case : पहला कलर टेलीविजन लाने वाले वेणुगोपाल धूत की जिंदगी कैसे हुई ‘बेरंग’

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Tags: Business news in hindi, Diesel Petrol New Rate Today, Petrol diesel price, Petrol New Rate

[ad_2]

Source link