[ad_1]
मनीष कुमार/कटिहार : वैसे तो लिट्टी बिहार की नामी है. पर क्या आपने यूपी वाली लिट्टी का स्वाद चखा है. अगर नहीं तो कटिहार आएं. इन दिनों यूपी के लिट्टी वाले का काफी क्रेज है. स्वाद के साथ-साथ ऑयल फ्री होने के कारण यह लिट्टी लोगों के सेहत के लिए भी अच्छा है.
अंगीठी पर पकाए गई इस लिट्टी का स्वाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब चख चुके हैं. कटिहार-पूर्णिया मार्ग कोर्ट परिसर के बाहर वाले गेट के सामने गौतम यादव की दुकान है. यहां पर सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि खास लोग का भी जमावड़ा होता है. कुछ वरीय अधिकारी तो बाकायदा यहां से पैक करवा कर लिट्टी मंगवाते हैं.
40 वर्षों से लोगों को चखा रहें है स्वाद
यूपी बलिया से आये गौतम यादव पिछले 40 सालों से यहां पर बड़ीकढ़ाई में आग में सेकीहुईलिट्टी बेच रहे हैं. 10 रु प्रति पीस कीदर से यह मिलती है.लिट्टी बनाने के लिए वह आटा का प्रयोग करते हैं.इसमें सत्तू, अचार का मसाला और कई स्वाद अनुसार मसाला भी मिलाया जाता है. इसके अलावा आलू- बैगन का चोखा, सरसों की स्पेशल चटनी और प्याज लिट्टी के स्वाद को चौगुना कर देता है. इसको शुद्ध घी में डूबो कर दिया जाता है. इसलिए कटिहार में अगर आपको शुद्ध स्वादिष्ट ऑयल फ्री लिट्टी का आनंद लेना हो तो आपको कटिहार-पूर्णिया रोड के कोर्ट परिसर के बाहर वाले गेट के सामने गौतम यादव के इस दुकान तक आना होगा.
रोजाना 10 केजी आटे की होती है खपत
गौतम यादव कहते हैं कि उनके यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या मेंग्राहक पहुंचते हैं. जबकि रोजाना 10 किलो से अधिक आटे की खपत है. वह कहते हैं कि यहां के लोगों का भरपूर प्यार और सहयोग उन्हें कई वर्षों से मिलताआ रहा है. इसलिए वह इस कारोबार से काफी संतुष्ट हैं.वहीं खा रहे कुछ ग्राहकों का भी कहना है कि लिट्टी ऑयल फ्री होने के कारण सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं. इसलिए अक्सर यहां कई ग्राहक पहुंचकर यहां के लिट्टी और चोखा का आनंद जरूर लेते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : October 7, 2023, 10:28 IST
[ad_2]
Source link