[ad_1]
आकांक्षा दीक्षित/ दिल्लीः दिल्ली में छोले कुलचे तो आपने बहुत खाए होंगे, क्यों कि छोले कुलचे दिल्ली के लोगों को बहुत पसंद है. छोले कुलचे सभी की एक पसंदीदा डिश भी है, और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. छोले कुलचे दिल्ली के हर कोने में मिल जाएंगे. दिल्ली में लोगों को आकर्षित करने के लिए छोले-कुलचे विक्रेता ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते हैं. जिससे ग्राहक उनकी तरफ आकर्षित होकर आता रहे.
लेकिन आज हम आपको ऐसे छोले कुलचे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके स्वाद की पहली पसंद बनेगा बल्कि स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाएगा. आपको आज हम एसी जगह ले चलते हैं, जहां छोले कुलचे कुछ विशेष तरीके से बनाते हैं. जबकि छोले और आलू का स्वाद को अद्भुत बनाता है.
छोले-कुलचे बनाने का अनोखा तरीका
करोलबाग में आर्य समाज रोड़ पर गणेश छोले कुलचे के नाम से फैमस है. इस दुकान के संचालक गणेश ने बताया कि दुकान सन् 1981 से अभी तक छोले कुलचे खिलाने का काम करती है. उन्होंने बताया कि इस दुकान पर पूरी दिल्ली से अलग तरह के छोले कुलचे मिलते हैं, इसका परोसने का भी अनोखा अंदाज है. आपको बता दें कि ये बड़े से पतीले में उबली मटर भरकर रखते हैं, पास में एक बड़े से तवे पर बहुत कम ऑयल में आलू के ढेरों टुकड़े फ्राई होते रहते हैं. इन फ्राई आलू के ऊपर ढेर से बिना मक्खन या देसी घी लगाए कुलचे डाल देते हैं, और आलू की भाप से कुलचे गर्म हो जाते हैं. जिससे स्वास्थ्य के लिए नुकसान पहुचाए. देखा आपने दिल्ली में सबसे अलग तरीके से परोसते हैं.
गणेश छोले कुलचे का अनोखा स्वाद
दरअसल, छोले को मसाले, खटाई में डालकर तैयार किया जाता है. दोने में डालने के बाद इन छोलों के साथ आलू के टुकड़े रखे जाते हैं, फिर इनके ऊपर कटी मोटी कतरी प्याज के टुकड़ों के साथ टमाटर का एक टुकड़ा सजाया जाता है, उसके बाद ऊपर कटी हरी मिर्च, हरा धनिया व अदरक के लच्छे रखे जाते हैं, साथ में आधा नींबू काटकर पेश कर दिया जाता है. इनकी जो हरी मिर्च का अचार है, वह इन छोले-कुलचे के स्वाद को अलग ही टेस्ट देता है. न कोई घी, न मक्खन. लोग बस इसी डिश के दीवाने होते जा रहे हैं. कीमत भी बिल्कुल कम सिर्फ 70 रुपए में प्लेट देते हैं, जिसमें तीन कुलचे देते हैं, जो कि भरपेट खा सकते हैं.
ये रही इनकी जगह और समय
इनकी दुकान के टाइम की बात करें तो इनकी दुकान सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुली रहती है. वहीं इसकी लोकेशन आर्य समाज रोड पर गणेश छोले के नाम से मशहूर है, नजदीकी मेट्रो स्टेशन करोलबाग पड़ता है.
.
Tags: Food 18, Local18, Street Food
FIRST PUBLISHED : October 7, 2023, 12:13 IST
[ad_2]
Source link