[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
CTET December Session 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) अक्टूबर 2023 के महीने में CTET 2023 आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। दिसंबर 2023 सेशन के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही किसी भी समय पर जारी हो सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बता दें, आवेदन लिंक होने के बाद वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जा सकते हैं और आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बता दें, ऐसा कहा जा रहा है CTET परीक्षा दिसंबर 2023 में आयोजित होने वाली है। हालांकि, अथॉरिटी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए सीबीएसई की ओर से ये परीक्षा साल में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार इसका दूसरा सेशन आयोजित किया जाएगा।
बता दें, CTET परीक्षा के जुलाई से के परिणाम 25 सितंबर को जारी किए गए थे। परीक्षा पेपर 1 के लिए 98,758 उम्मीदवार, जबकि पेपर 2 में 1,01,057 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की थी।
CTET December Session 2023: जानें सिलेबस के बारे में
आवेदन फॉर्म के लिए लिंक अभी तक एक्टिव नहीं हुआ है। वहीं सीबीएसई ने CTET दिसंबर सेशन परीक्षाओं के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और CTET सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने में मदद मिलेगी।
CTET की परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। जिसमें पेपर 1 और 2 दोनों में 150 प्रश्न होंगे जिनमें से प्रत्येक में एक मार्क्स होगा।
चाइल्ड डेवलपमेंट ऑफ पेडागोजी, एनवायरमेंटल स्टेटस, लैंग्वेंज, मैथेमेटिक्स एंड साइंस पर प्रश्न पर आधारित होंगे।
ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा में मल्टीपल चॉइस प्रश्न शामिल होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 में 5 सेक्शन होंगे जबकि पेपर 2 में कुल 4 सेक्शन होंगे। CTET पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए आयोजित किया जाएगा। दूसरी ओर, पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो कक्षा 5 से 8 के छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
[ad_2]
Source link