Home National Bullet Train Project: बुलेट ट्रेन का सपना जल्‍द होगा पूरा, छह लेयर में बन रहा है ट्रैक, जानें सबकुछ

Bullet Train Project: बुलेट ट्रेन का सपना जल्‍द होगा पूरा, छह लेयर में बन रहा है ट्रैक, जानें सबकुछ

0
Bullet Train Project: बुलेट ट्रेन का सपना जल्‍द होगा पूरा, छह लेयर में बन रहा है ट्रैक, जानें सबकुछ

[ad_1]

नई दिल्‍ली. अहमदाबाद से मुंबई के बीच हाइस्‍पीड ट्रेन यानी बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे कॉरिडोर ने रफ्तार पकड़ ली है. जल्‍द ही बुलेट ट्रेन का सपना साकार होगा. जापान के सहयोग से इसका ट्रैक छह लेयर में बन रहा है और दूसरे लेयर पर काम शुरू हो चुका है. यानी ट्रैक बेड का निर्माण चल रहा है. इसके ऊपर चार लेयर का का काम भी जल्‍द शुरू हो जाएगा.

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन 508 किमी. लम्बे देश के पहले हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है, जिसका 352 किमी. हिस्‍सा गुजरात के नौ जिलों से होकर गुजर रहा है. गुजरात में प्रोजेक्‍ट के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. हाल ही में वलसाड में पहली माउंट टनल का ब्रेक थ्रू हुआ है. यह प्रोजेक्‍ट की पहली टनल है. इसके साथ ही वायाडक्‍ट पर ट्रैक बेड की शुरुआत हो चुकी है. गुजरात के नवसारी में करीब 30 मीटर तक ट्रैक बेड का निर्माण हो चुका है.

बुलेट ट्रेन के लिए देश में पहली बार बन रही है झरोखे वाली सुरंग, जानें मौजूदा सुरंग क्यों है यह अलग?

आइए जानें छह लेयर कौन कौन से हैं

1 -वायडक्‍ट- दो पीयर यानी पिलर को जोड़ने ऊपर कंक्रीट स्लैब लगाया जाता है, उसे वायाडक्ट कहते हैं. अब तक 90 किमी. से ज्यादा वायाडक्ट का काम हो चुका है.

2 -ट्रैक बेड -वायाडक्ट के ऊपर ट्रैक बेड बनाया जाता है, जिसकी मोटाई करीब 300 मिलीमीटर और चौड़ाई 2420 मिलीमीटर होती है. गुजरात के नवसारी में करीब 30 मीटर ट्रैक बेड का निर्माण किया जा चुका है.

लग्जरी बर्थ, बेहतर साज-सज्जा, स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस का डिजाइन तय, कब से उतरेगी ट्रैक पर? जानें सबकुछ

3 – सिमेंट एस्फाल्ट मोर्टार – भारत में पहली बार सिमेंट एस्फाल्ट मोर्टार का इस्तेमाल ट्रैक बेड के ऊपर किया जा रहा है, जो ट्रैक बेड और ट्रैक स्लैब के बीच गद्दे का काम करेगा, जिसकी वजह से ना तो पटरियों पर कंपन होगा और ना ही सफ़र के दौरान यात्रियों को झटके महसूस होंगे.

4- ट्रैक स्लैब – मोर्टार के ऊपर ट्रैक स्लैब बिछाया जाएगा जो प्रीकास्टेड होंगे. इसके ऊपर ट्रैक बिछाया जाएगा.

5- ट्रैक यानी पटरी – ट्रैक स्लैब के ऊपर ट्रैक बिछाई जाएंगी. ये ट्रैक जापानी तकनीक वाली होंगी और जापान से बनकर आएंगी.

6- रेल फासनर – ट्रैक पर पटरी बिछाने के साथ साथ रेल फासनर से पटरी को कसा जाता है जो यू आकार का होता है. इस तरह छह लेयर की बुलेट ट्रेन का ट्रैक होगा.

Tags: Bullet train, Business news, Gujrat news, Indian railway, Indian Railways, Mumbai News

[ad_2]

Source link