[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में मास्टर डिग्री के अंक पर 70 अंक तक वेटेज मिलेगा। बिहार में पैट ( BRABU PhD Exam ) को लेकर बनाए जाने वाले मेरिट लिस्ट के लिए एमए के अंकों के आधार पर मिलने वाला वेटेज तय किया गया है। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि इंटरव्यू के लिए 20 तो एमए के अंक पर 70 अंक तक वेटेज मिलेंगे। शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को तीन वर्ष से अधिक अनुभव के आधार पर 10 अंक के वेटेज मिलेंगे। विवि के डीएसडब्ल्यू ने इसे लेकर निर्देश जारी किया है कि विषयवर मेरिट सूची 100 अंक के पैमाने पर तैयार होगी, जिसमें मास्टर डिग्री के अंक शामिल होंगे।
80 फीसदी और उससे अधिक अंक लाने वाले को 70 अंक का वेटेज दिया जाएगा वहीं 75 से 80 के बीच वाले को 65 अंक का वेटेज मिलेगा। 50 से 55 फीसदी के बीच लाने वाले को 40 अंक का वेटेज मिलेगा। इसी तरह अलग-अलग वेटेज निर्धारित किया गया है।
छात्रों ने कहा, नियम विरूद्ध है छूट
एमफिल के अभ्यर्थियों को पैट में छूट देने का विश्वविद्यालय ने आदेश निकाला है। विश्वविद्यालय के इस आदेश पर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। छात्र नेताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि नियम विरुद्ध यह छूट है। विवि प्रशासन ने एमफिल सत्र 14-15 और 15-16 के उतीर्ण शोधार्थियों को निर्देश दिया है कि जिन शोधार्थियों ने एमफिल के आधार पर पैट 2021 में छूट के लिए आवेदन दिया है, वे सभी अपना आवेदन निदेशालय कार्यालय में 14 अक्टूबर तक जमा कर दें ताकि सभी विषयों के स्नाकोत्तर विभागों में शोधार्थी की सूची भेजी जा सके। जिन शोधार्थी ने पैट 2021 में आवेदन नहीं किया है, वे पैट 2022 में छूट के लिए अपना आवेदन 20 अक्टूबर तक जमा कर दें। छात्र राजद ने इसका विरोध किया है।
छात्र नेता चंदन यादव ने कहा कि पैट 2021 के आवेदन की तिथि जनवरी 2023 तक ही थी जबकि एमफिल का साक्षात्कार पिछले महीने हुआ है। ऐसे में इसे शामिल करना नियम विरूद्ध है
[ad_2]
Source link