[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Delhi University ITEP 2023 Registration: दिल्ली विश्वविद्यालय (UoD) ने इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आईटीईपी में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2023 में उपस्थित होना होगा और इसमें पास होना होगा।
बता दें, परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से किया जाएगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itep.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईटीईपी प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने से पहले, उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता चेक करने सलाह दी जाती है। बता दें, आवेदन करने की आखिरी कारीख 20 अक्टूबर, 2023 है।
बिना फीस भरे नहीं स्वीकार किया जाएगा आवेदन फॉर्म
आवेदन फॉर्म भरते समय ये ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आवेदन फीस भुगतान के बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे पासवर्ड और लॉग इन आईडी को अपने पास सुरक्षित रखें और किसी को बताए नहीं। एक बार जेनरेट होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को उम्मीदवार द्वारा किसी भी परिस्थिति में एडिट नहीं किया जाएगा और न ही बदला जाएगा।
जानें- कोर्स के बारे में
आईटीईपी एक चार साल का डिग्री कोर्स है। जिसे आठ सेमेस्टर में विभाजित किया गया है।
[ad_2]
Source link