Home World अब इजरायल बोला- गाजा पट्टी पर कब्जा मकसद नहीं, हमास से जंग में अमेरिका भी मार चुका है पलटी

अब इजरायल बोला- गाजा पट्टी पर कब्जा मकसद नहीं, हमास से जंग में अमेरिका भी मार चुका है पलटी

0
अब इजरायल बोला- गाजा पट्टी पर कब्जा मकसद नहीं, हमास से जंग में अमेरिका भी मार चुका है पलटी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

इजरायली सेना हमास के गढ़ गाजा पट्टी पर लगातार आगे बढ़ रही है। रविवार को नागरिकों के लिए अल्टीमेटम जारी करने के बाद इजरायली सेना कभी भी गाजा पट्टी पर वायु, थल और जल मार्ग से कहर बनकर टूट सकती है। इजरायली सेना गाजा पट्टी पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना चाहती है। इजरायल की इस इच्छा पर अमेरिका भी बैचेन है। जो बाइडेन को सार्वजनिक रूप से यह कहना पड़ा कि गाजा पर पूर्ण नियंत्रण इजरायल की बड़ी गलती होगी। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में इजराइली राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा है कि उनके देश को गाजा पर कब्जा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि एर्दान ने यह जरूर कहा कि फिलिस्तानी आतंकियों को जड़ से मिटाने के लिए जो बनेगा वह करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत गिलाद एर्दान की यह टिप्पणी सीएनएन को दिए साक्षात्कार के दौरान रविवार को सामने आई। दिलचस्प यह है कि एर्दान का यह कमेंट जो बाइडेन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि गाजा पट्टी पर पूर्ण नियंत्रण इजरायल के लिए गलती होगा। शनिवार से यहूदी राष्ट्र ने संकेत दिया है कि वह हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच गाजा पट्टी पर जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है।

[ad_2]

Source link