Home Life Style सरसों तेल में पकाकर लगाएं ये काले बीज, बदल देगा सफेद होते बालों की रंगत

सरसों तेल में पकाकर लगाएं ये काले बीज, बदल देगा सफेद होते बालों की रंगत

0
सरसों तेल में पकाकर लगाएं ये काले बीज, बदल देगा सफेद होते बालों की रंगत

[ad_1]

sarson ka tel with kalonji - India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
sarson ka tel with kalonji

सफेद बालों के लिए तेल: अगर आपके बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि आपकी खराब डाइट, खराब वातावरण और खराब हेयर केयर रूटीन। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन की कमी की वजह से भी आपके बाल तेजी से सफेद हो सकते हैं। ऐसे में इस तेल को लगाना आपके बालों की रंगत बनाए रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, सरसों के तेल में कलौंजी के बीजों (black seed oil for hair) को पकाकर लगाने से, स्कैल्प सहित बालों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। कैसे, जानते हैं।

सफेद बालों के लिए सरसों तेल कलौंजी के बीज-Sarson ka tel with kalonji for grey hair

1. बालों को काला करने में मददगार

सरसों तेल कलौंजी के बीज बालों को काला करने में मददगार है। ये असल में बालों में कोलेजन को बूस्ट करने के साथ बालों की रंगत सुधारने में मददगार है। इस तेल को लगाने से बालों का टैक्सचर सही होता है। इसके अलावा ये बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है जिससे बालों तक पोषण पहुंचता है और सफेद बालों की समस्या में कमी आती है। 

kalonji oil for grey hair

Image Source : SOCIAL

kalonji oil for grey hair

Navrati recipe: व्रत को दें स्वाद को तड़का! इस चटनी के साथ लें साबूदाना टिक्की का मजा

2. झड़ते बालों पर रोक लगा सकता है

अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो सरसों तेल का इस्तेमाल इस समस्या पर रोक लगाने में मदद कर सकता है। खास बात ये है कि इस तेल को लगाने से बालों में ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है जिससे स्कैल्प अंदर से खुल जाते हैं। फिर इन तक पोषण पहुंचता है और इन्हें जड़ों से मजबूती मिलती है। इससे आपके बाल तेजी से नहीं झड़ते हैं। 

Hair Wash: क्या आप रोजाना शैंपू करते हैं? जानें उम्र और त्वचा के हिसाब से बालों को कितनी बार धोना चाहिए?

सरसों तेल कलौंजी का इस्तेमाल कैसे करें

सरसों तेल कलौंजी का इस्तेमाल आप कई प्रकार से कर सकते हैं। पर सबसे आसान तरीका है इस तेल में कलौंजी के बीजों को पकाकर इसे अपने बालों के लिए इस्तेमाल करना। इसके अलावा दूसरा तरीका ये भी हो सकता है कि सरसों के तेल में कलौंजी के बीजों को भिगोकर रख दें। फिर इस तेल का लंबे समय तक आप इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, सफेद होते बालों के लिए आप इस तेल को ट्राई कर सकते हैं।

Latest Lifestyle News



[ad_2]

Source link