[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
HAMMER ने अपनी तीन नई स्मार्टवॉच – कॉन्कर, पोलर और अल्ट्रा क्लासिक को लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टवॉच एडवांस्ड फीचर्स और एलिगेंट डिजाइन के साथ आती हैं। हैमर कॉन्कर में 2.02 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जबकि पोलर में 2.01-इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। अल्ट्रा क्लासिक 2.01 इंच ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ आती है जो काफी हद तक ऐप्पल वॉच अल्ट्रा से मिलता जुलता है। डिस्प्ले और डिजाइन को छोड़कर इन वॉच के ज्यादातर फीचर्स एक समान हैं। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…
अलग-अलग मॉडल की खासियत
तीनों ही वॉच में 100 से ज्यादा मल्टीपल कस्टमाइजेबल वॉचफेस का सपोर्ट मिलता है और इसमें 8 यूआई स्टाइल भी मिलती हैं। वॉच डुअल मोड के साथ आते हैं यानी इन्हें एकसाथ ईयरबड्स और स्मार्टवॉच के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। तीनों ही वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कॉन्कर और अल्ट्रा क्लासिक मॉडल में रोटेटिंग क्राउन भी मिलता है।
एक रिचार्ज में DTH, OTT, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सबकुछ, इंस्टॉलेशन भी FREE
वॉच में ढेर सारे हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट
वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती हैं और इनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, सेडेंटरी रिमाइंडर, पीरियड ट्रैकर जैसे हेल्थ और वेलनेस ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं। वॉच डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग के साथ आती हैं। तीन मॉडल के एडिशनल फीचर्स के तौर पर वॉयस असिस्टेंट, म्यूजिक कंट्रोल, बिल्ट-इन गेम्स, स्मार्ट नोटिफिकेशन, फाइंड माय फोन, वेदर अपडेट, कैल्कुलेटर, पासवर्ड प्रोटेक्शन, स्टॉपवॉच, अलॉर्म जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में वॉच 5 दिन तक चलेंगे जबकि ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी।
44 करोड़ ग्राहकों की मौज, 84 दिन के लिए Netflix एकदम FREE, साथ में अनलिमिटेड 5G डेटा भी
कीमत और उपलब्धता
HAMMER Conquer की कीमत 2999 रुपये और इसे ग्रे और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। HAMMER Polar की कीमत 1299 रुपये और इसे आइस ग्रे और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है जबकि HAMMER Ultra Classic की कीमत 1399 रुपये है और इसे ब्लैक और ऑरेंज कलर में लॉन्च किया गया है। सभी मॉडल कंपनी की वेबसाइट, अमेजन, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, नायका, टाटाक्लिक और सीआरईडी पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
[ad_2]
Source link