Home National नक्कालों से सावधान! बाजार में बिक रहें प्लास्टिक के कचरे से बने गेहूं, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं?

नक्कालों से सावधान! बाजार में बिक रहें प्लास्टिक के कचरे से बने गेहूं, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं?

0
नक्कालों से सावधान! बाजार में बिक रहें प्लास्टिक के कचरे से बने गेहूं, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं?

[ad_1]

Wheat Made Up Of Plastic: आज के दौर में किसी भी सामान के असली या नकली होने की गारंटी नहीं रहती है. आप बाजार से असली सामान खरीद कर खा रहे हैं या नहीं उसकी क्वालिटी देखकर पता लगाना काफी मुश्किल होता है. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्लास्टिक के कचरे से गेहूं बनाए जाना का दावा किया गया है, हालांकि न्यूज18 इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

इंस्टाग्राम पर miss_divsni_cute (cutest girl-) नाम की आईडी से अपलोड किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स के द्वारा प्लास्टिक के कचरे को एक मशीन में ठूंस के भरा जा रहा है. उसके बाद कचरे प्लास्टिक भूसी के रूप में मशीन से बाहर निकलते हैं. भूसी को एक बर्तन में धोया जा रहा है, उसके बाद उन्हें एक अलग प्रकार की मशीन में डाल कर और भी अच्छे से धोया जाता है. उसके बाद पाइप के जरिए इसे दीवार पर फेंका जाता है ताकि ये पूरी तरह से सूख जाए. इन सूखी भूसी को एक अन्य मशीन में डालकर बारीक पाउडर में बदला जाता है. उसके बाद शुरू होता है इससे नकली गेंहू बनाने का प्रोसेस.

आखिर अमीर युवा क्यों छोड़ रहे हैं न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया? चौंकाने वाला सच

इसी की-वर्ड से वीडियो की सत्यता की जांच हो सकती है.

हालांकि, इन मशीनों से गेहूं बनाने के दावे को झूठ बताया गया है. कई समाचार एजेंसी और यूट्यूबर्स ने इस वीडियो की सत्यता की जांच करने के बाद बताया कि ये वीडियो झूठ है, क्योंकि इन मशीनों से गेहूं या फिर चावल के दानें नहीं बनाए जा सकते, बल्कि प्लास्टिक की रिसाइकलिंग की जा रही है. इस वीडियो की सत्यता जानना हो तो इसके उपर के एक वाटरमार्क को देखें और इस की-वर्ड को यूट्यूब पर सर्च करें आपको सब कुछ मालूम पड़ जाएगा.

Tags: Instagram video, Latest viral video



[ad_2]

Source link