[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
देशभर में विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत काफी जरूरी होता है। इस खास दिन के लिए महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी से सजवाती हैं। जिससे हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ती है। व्रत से एक दिन पहले ही महिलाएं मेहंदी लगवा लेती हैं। हालांकि, कुछ की शिकायत रहती है, कि मेहंदी का रंग मन मुताबिक गहरा नहीं आता। अगर आपने भी करवाचौथ के लिए मेहंदी लगवाई है, लेकिन रंग कुछ खास नही आया है तो आप इन घरेलू तरीकों को अपना सकती हैं। इन तरीकों को अपनाकर मेहंदी का रंग कई गुना बढ़ जाएगा।
मेहंदी के रंग को कैसे गहरा करें (How To Darken Mehndi Colour)
– मेहंदी का रंग मन मुताबिक नहीं आया है तो आप बाम लगा सकती हैं। इसकी मदद से रंग काफी हद तक डार्क हो जाता है, क्योंकि ये गर्म होती है। कहते हैं कि इससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। इसे दोनों हाथों पर अच्छी तरह से लगा लें और फिर किसी कपड़े से हाथों को कवर करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
– मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप चूना लगा सकती हैं। इससे आपको इंस्टेंट रिजल्ट मिलेगा। इसके लिए अपने हाथों पर चूने को अच्छी तरह से लगा लें और 3-4 मिनट के बाद जब ये सूख जाए तो इसे झाड़ दें। इसके हटते ही आपको मेहंदी का रंग गाढ़ा दिखेगा।
– हाथों पर मेहंदी का सुंदर रंग चाहिए तो आप आचार का तेल भी लगा सकती हैं। माना जाता है कि इसे लगाने से मेहंदी काफी डार्क हो जाती है। इसे लगाने के लिए तेल की कुछ बूंदों को हाथ पर लें और फिर अच्छे से मल लें। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
– लौंग का तेल भी लगा सकते हैं। मेहंदी की रंगत को बढ़ाने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इस तेल को दोनों हाथों पर अच्छे से लगाएं और फिर कुछ देर के लिए हाथों को कवर कर के छोड़ दें। मेहंदी का रंग कुछ ही देर में गाढ़ा दिखने लगेगा।
Sindoor Look: करवाचौथ पर जानिए सिंदूर लगाने का सही तरीका, मिलेगा परफेक्ट लुक
[ad_2]
Source link