[ad_1]
CISF Answer Key 2023: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल, ट्रेड्समैन, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की और रिस्पांस शीट अपलोड कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह वेबसाइट से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CISF Answer Key 2023- आंसर की डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक
बता दें, CISF की ओर से आयोजित की गई इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1149 रिक्तियों को भरा जाएगा।
भर्ती परीक्षा 30 और 31 अक्टूबर को दो दिनों में आयोजित की गई थी।
जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की देखने के बाद अपने उत्तर से संतुष्ट नहीं है, उन्हें 6 नवंबर 2023 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अनुमति दी जाती है। बता दें, 6 नवंबर के बाद किसी भी ऑब्जेक्शन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीआईएसएफ भर्ती परीक्षा के परिणाम दिसंबर महीने में घोषित हो सकते हैं। परिणामों के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसके बाद वह अगले राउंड में आगे बढ़ेंगे।
बता दें, ड्राइवर के पद के लिए, उम्मीदवारों को अपनी ड्राइविंग क्षमताओं का आकलन करने और CISF वाहनों को चलाना होगा और एक स्किल टेस्ट देना होगा। इस बीच, अन्य पदों के लिए मेडिकल परीक्षा देनी होगी।
CISF Answer Key 2023 Tradesman, Stenographer: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की।
स्टेप 1: सीआईएसएफ परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: होम पेज पर नोटिस बोर्ड के नीचे “Objection Managements to the post of ASI/Steno & and HC/MIN, CT/Tradesman and CT(Driver & DCPO)-2022” लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: आपको एक नोटिस दिखाई देगा, उसे ध्यान से पढ़ें।
स्टेप 4: अब आंसर की देखने के लिए “objection management” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: यहां आपको CISF रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करना होगा।
स्टेप 6- आंसर की आपके सामने होगी। इसे चेक कर लीजिए।
[ad_2]
Source link