Home Life Style दिल्ली में यहां मिलते हैं कमाल के छोले-भटूरे! किंग कोहली भी है दीवाने, विराट का वीडियो हुआ था वायरल

दिल्ली में यहां मिलते हैं कमाल के छोले-भटूरे! किंग कोहली भी है दीवाने, विराट का वीडियो हुआ था वायरल

0
दिल्ली में यहां मिलते हैं कमाल के छोले-भटूरे! किंग कोहली भी है दीवाने, विराट का वीडियो हुआ था वायरल

[ad_1]

आकांक्षा दीक्षित /दिल्ली : आप भी छोले भटूरे के शौकीन हैं, तो फिर यह भी जानते होंगे कि इसका असली मजा तो दुकान पर खड़े होकर गरमा गरम खाने में ही है. आंवले का अचार, धनिए की चटनी, प्याज और खीरा के साथ गरमा गरम छोले भटूरे कल्पना मात्र से ही मुंह में आ जाता है. मुंह में आ गया न पानी। तो चलिए आपको ऐसे ही छोले भटूरे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि तिलक नगर जेल रोड स्थित रामा के छोले भटूरे के नाम से मशहूर है.

नपे-तुले मसालों से तैयार उम्दा छोले का स्वाद ही तो है, जो दिल्ली-एनसीआर ही नहीं अन्य राज्यों से भी लोग यहां खिंचे चले आते हैं. भारतीय क्रिकेटर किंग कोहली भी इस स्वाद के दीवाने हैं. तभी तो रामा के छोले भटूरे की तारीफ में ट्वीट करना नहीं भूलते.कुछ दिनों पहले दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था. जिसमें स्टाफ विराट कोहली के लिए पैक्ड छोले भटूरे लेकर आता है, और विराट खुशी के साथ उसे अंदर रखने के लिए बोलते हैं.

विराट कोहली भी दीवाने
सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होने अपनी फेवरेट छोले भटूरे की दुकान के बारे में बताया था. दिल्ली के तिलक नगर में रामा छोले भटूरे नाम की एक दुकान हैं जोकि 28 सालों से चल रही है. जहां के छोले भटूरे काफी फेमस हैं. कोहली भी राम के छोले भटूरे के फेन हैं. वायरल वीडियो में विराट ने बताया था कि इसे दुकान पर जाकर खाने का मज़ा अलग ही है. साथ ही बताया कि गरमा-गर्म बने भठूरे का स्वाद लाजवाब होता है.

एक प्लेट छोले भटूरे की कीमत
इसके अलावा छोले भटूरे के साथ सर्व होने वाली नमकीन लस्सी,प्याज़, आचार, हरी मिर्च और चटनी भी उन्हें ख़ूब पसंद है वही इनकी छोले भटूरे की क़ीमत की बात करें तो इनकी एक प्लेट आपको 100 रुपये में मिल जाएगी

जानें टाइम और लोकेशन
दुकान की टाइम की बात करें तो इनकी दुकान आपको सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुली मिलेगी. लोकेशन की बात करें तो ये दुकान जेल रोड पर स्थित है . इस दुकान से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन तिलक नगर है .

Tags: Delhi news, Food 18, Life18, Local18

[ad_2]

Source link