Home Life Style Athiya Shetty Birthday: अथिया शेट्टी की चमकती स्किन का राज है बहुत सिंपल, जानिए काम के टिप्स

Athiya Shetty Birthday: अथिया शेट्टी की चमकती स्किन का राज है बहुत सिंपल, जानिए काम के टिप्स

0
Athiya Shetty Birthday: अथिया शेट्टी की चमकती स्किन का राज है बहुत सिंपल, जानिए काम के टिप्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। अथिया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अदाकारा समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने ब्यूटी सीक्रेट्स को शेयर करती रहती है। अपनी खूबसूरती को मेंटेन करने के लिए एक्ट्रेस बहुत सिंपल और घरेलू चीजों को फॉलो करती हैं। अथिया शेट्टी की तरह चमकती स्किन पाना चाहते हैं तो उनके ब्यूटी सीक्रेट्स को फॉलो कर सकते हैं। जानिए अथिया शेट्टी के ब्यूटी सीक्रेट्स-

दादी की इस बात को मानती हैं

अथिया की दादी उन्हें दिन में बार-बार पानी पीने के लिए टोकती रहती थीं, धीरे-धीरे यह उनकी आदत में शामिल हो गया और आज उन्हें ऐसा करना बहुत पसंद है। ऐसा करने पर उनकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। अथिया की नैचुरल ग्लोइंग स्किन देखकर तो साफ झलकता है कि त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए अथिया वाकई बहुत ज्यादा कॉन्शस हैं और लिक्विड डायट पर ध्यान देती हैं। अथिया दिनभर में पानी के अलावा नारियल पानी, फलों का जूस और रसीले फल खाती हैं। 

अपनाती हैं घरेलू नुस्खा

अथिया शेट्टी अपनी त्वचा की देखभाल और सुंदरता बढ़ाने के लिए कुछ ना कुछ नया ट्राई करती है। वह दही और टमाटर का मास्क बनाकर चेहरे पर लगाना पसंद करती हैं। ये उनकी स्किन को अच्छे से सूट करता है

चावल का पानी करती हैं यूज

चावल के पानी में विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने और त्वचा के रंग को एक समान बनाने में मदद कर सकते हैं। स्किन के काले धब्बों और पिग्मेंटेशन को रोकने के लिए इसका इस्तेमाल करें। धूप से झुलसी त्वचा पर चावल का पानी लगाने से मदद मिल सकती है। कोरियाई महिलाएं भी अपने स्किन केयर में चावल का इस्तेमाल करती हैं।

Tabu Birthday: 52 की उम्र में अपनी सुंदरता से कहर ढाती हैं तब्बू, जानिए दमकती स्किन का राज

[ad_2]

Source link