Home Sports क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना ही पुर्तगाल की टीम ने किया कमाल, स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना ही पुर्तगाल की टीम ने किया कमाल, स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

0
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना ही पुर्तगाल की टीम ने किया कमाल, स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली अंतिम टीम बन गई है। मंगवार (6 दिसंबर) को रात में खेले गए मुकाबले में शुरुआत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेलने उतरी टीम ने गोंकालो रामोस की हैट्रिक की बदौलत स्विट्जरलैंड को बड़े अंतर से हराने में कामयाब रही। कतर में जारी फीफा विश्व कप 2022 के क्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल की टीम मोरक्को से भिड़ेगी, जिसने मंगलवार को ही बड़ा उलटफेर करते हुए स्पेन को हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई थी। 

पुर्तगाल की टीम ने 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 2006 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। फॉरवर्ड गोंकालो रामोस ने पिछले महीने ही पुर्तगाल के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 17वें मिनट में शुरूआती गोल किया और फिर 51वें और 67वें मिनट में दूसरा और तीसरा गोल दागा।

मोरक्को ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया, पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

37 वर्षीय रोनाल्डो 72वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान के अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक टीम ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली थी। टीम के लिए डिफेंडर पेपे और राफेल गुएरेरो ने भी स्कोर किया। राफेल लीओ ने स्टॉपेज टाइम में एक और गोल किया।

 

[ad_2]

Source link