Home Business Zomato की चांदी, शख्स ने ऑर्डर कर दिया 28 लाख का खाना

Zomato की चांदी, शख्स ने ऑर्डर कर दिया 28 लाख का खाना

0
Zomato की चांदी, शख्स ने ऑर्डर कर दिया 28 लाख का खाना

[ad_1]

नई दिल्ली: कभी-कभार कुछ अच्छा खाने का मूड हो या फिर खाना न बनाने का मूड हो तो आप भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर लेते होंगे। लेकिन पुणे के एक शख्स ने तो हद ही कर दी। पुणे के रहने वाले तेजस ने साल 2022 में एक-दो लाख नहीं बल्कि 28 लाख का खाना जोमैटो (Zomato) से ऑर्डर कर लिया। आपको जानकार हैरानी होगी कि तेजस ने जितने का इस साल खाना आर्डर कर लिया, वो ट्विटर की वैल्यू से मात्र 36,42,17,44,48,38 रुपये ही कम है।

जोमैटो ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए फूड ऑर्डर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक पुणे के रहने वाले तेजस ने इस साल सबसे ज्यादा फूड ऑर्डर किए हैं। उसने साल 2022 में करीब 28 लाख रुपये का खाना ऑर्डर कर लिया। वहीं दिल्ली के रहने वाले अंकुर ने सबसे ज्यादा फूड ऑर्डर किया है। अंकुर ने इस पूरे साल में 3330 बार फूड ऑर्डर किया है। यानी हर दिन करीब 9 ऑर्डर किए गए हैं।

वहीं खड़गपुर की रहने वाली टीना ने एक दिन में सबसे ज्यादा पिज्जा का ऑर्डर किया है। टीना ने एक दिन के भीतर 25455 रुपये का पिज्जा ऑर्डर कर दिया। वहीं राहुल ने जोमैटो से सबसे ज्यादा केस ऑर्डर किया। इन सबके बीच बाजी मारी बिरयानी ने। जोमैटो पर इस साल सबसे ज्यादा लोगों ने बिरयानी (Biryani) ऑर्डर किया है। खर्च के अलावा जोमैटो ने ऐसे लोगों की लिस्ट भी जारी कर दी है, जिन्होंने फूड ऑर्डर के साथ अच्छा खासा बचत भी किया है। साल 2022 में रविवार नाम के यूजर ने 6.96 लाख रुपये का डिस्काउंट भी हासिल किया है। जोमैटो पर हर मिनट पर 186 लोगों ने बिरयानी ऑर्डर किया है। जैमोटो साल 2022 में अपने फूड ऑर्डर की टॉप ट्रेनिंग चीजें शेयर कर रहा है। फनी अंदाज में जोमैटो इसे शेयर कर रहा है और अपने कस्टमर का शुक्रिया भी कर रहा है।

[ad_2]

Source link