Home Tech & Gadget बिक्री शुरू: सिर्फ ₹2499 में लें हूबहू 90 हजार की Apple जैसी स्मार्टवॉच, मिल रहा 75% OFF

बिक्री शुरू: सिर्फ ₹2499 में लें हूबहू 90 हजार की Apple जैसी स्मार्टवॉच, मिल रहा 75% OFF

0
बिक्री शुरू: सिर्फ ₹2499 में लें हूबहू 90 हजार की Apple जैसी स्मार्टवॉच, मिल रहा 75% OFF

[ad_1]

Fire Boltt Gladiator स्मार्टवॉच को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। और अब, कंपनी ने आखिरकार इस वॉच की बिक्री शुरू कर दी है। वॉच की पहली सेल आज से शुरू हो चुकी है और ये अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। वॉच अपने लुक्स की वजह से काफी सुर्खियों में है क्योंकि दिखने में ये वॉच काफी हद तक 90 हजार की Apple Watch Ultra जैसी दिखती है। अगर ऐप्प्ल वॉच अल्ट्रा आपके बजट से बाहर है, तो इसे खरीद कर अपना शौक पूरा कर सकते हैं। फायर बोल्ट ग्लेडिएटर में 1.96 इंच का डिस्प्ले पैनल है और यह 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। कंपनी ने कहा कि इस स्मार्टवॉच में वर्किंग क्राउन है। स्मार्टवॉच 123 स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है और यह हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर से लैस है। नई वॉच IP67 रेटेड और डस्ट रेजिस्टेंट भी है। कंपनी का दावा है कि यह क्रैक रेसिस्टेंट है। आइए भारत में फायर ब्लाट ग्लेडिएटर की कीमत, उपलब्धता, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर करीब से नजर डालते हैं।

फायर बोल्ट ग्लेडिएटर की कीमत

वॉच अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, वॉच की ओरिजनल प्राइस 9,999 रुपये है लेकिन ये पूरे 75 फीसदी छूट के साथ मात्र 2,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लैक, गोल्ड ब्लैक और लाइट गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है। अमेजन कुछ बैंक ऑफर भी दे रही है, जिसे आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

नए साल में खत्म नहीं होगा डेटा, रोज मिलेगा 2GB; साथ 365 दिन तक वैलिडिटी और बहुत कुछ

फायर बोल्ट ग्लेडिएटर की खासियत

फायर बोल्ट ग्लेडिएटर में एचडी रिजॉल्यूशन के साथ 1.96-इंच का डिस्प्ले, 600nits पीक ब्राइटनेस और अल्ट्रा-नैरो फ्रेम डिजाइन है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है और स्पीकर और माइक्रोफोन से भी लैस है। फायर बोल्ट ग्लेडिएटर कॉन्टैक्ट्स और डायलर ऐप्स के साथ प्री-लोडेड आती है। इसका मतलब है कि स्मार्टवॉच यूजर्स सीधे अपनी कलाई से कॉल कर सकेंगे।

फायर बोल्ट ग्लेडिएटर स्मार्टवॉच में IP67 रेटिंग है जो इसे वॉटर रेजिस्टेंट बनाती है। कंपनी का दावा है कि उसकी अपकमिंग स्मार्टवॉच क्रैक रेसिस्टेंट होने के साथ-साथ डस्ट रेसिस्टेंट भी है। वॉच में 123 स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट मिलता है। इसमें 5 जीपीएस-असिस्टेड मोड भी हैं जिनमें जीपीएस रनिंग, जीपीएस वॉकिंग, जीपीएस साइकलिंग, जीपीएस ऑन फुट और जीपीएस ट्रेल शामिल हैं।

नए साल का तोहफा: पूरे 3 महीने फ्री में चलाएं Spotify Premium, ऑफर बस कल तक

फायर बोल्ट ग्लेडिएटर हार्ट रेट मॉनिटर से लैस है जो 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सेंसर भी है जो लगातार SpO2 मॉनिटरिंग को सपोर्ट करता है। यह नींद की निगरानी के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी का भी सपोर्ट मिलता है।

फायर बोल्ट ग्लेडिएटर वॉच 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है और इसमें 20 दिन का स्टैंडबाय टाइम भी मिलता है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 दिन तक चल सकती है और फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में यह 24 घंटे तक चल सकती है। स्मार्टवॉच उपयोगकर्ताओं को 8 मेनू लेआउट के बीच चयन करने की अनुमति देती है। इसमें एक रोटेटिंग फंक्शनल क्राउन भी है जो उपयोगकर्ताओं को पूरे यूआई में आसानी से नेविगेट करने की अनुमति देता है।

90 हजार की ऐप्पल वॉच को टक्कर दे रही देसी कंपनी की स्मार्टवॉच; कीमत मात्र 3999 रुपये

फायर बोल्ट ग्लेडिएटर चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और ब्लैक गोल्ड में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। स्मार्टवॉच कैलकुलेटर ऐप, वेदर ऐप और अलार्म ऐप के साथ प्री-लोडेड आती है। यह कैमरा शटर और वॉटर रिमाइंडर जैसी फीचर्स को भी सपोर्ट करती है।

[ad_2]

Source link