[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
गूगल पे और पेटीएम भारत के बड़े पेमेंट ऐप है। GPay और Paytm ऐप UPI लेनदेन के लिए जाने जाते हैं। यह बिजली, मोबाइल, डीटीएच, पानी, गैस सिलेंडर आदि के बिल पेमेंट और रिचार्ज को भी सपोर्ट करते हैं। लेकिन अब Google Pay और Paytm ने यूजर्स से मोबाइल रिचार्ज पर एक छोटा सा सुविधा शुल्क लेना शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले ये सेवा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरी तरह से मुफ़्त थी और यूजर्स को केवल टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा ली गई राशि का भुगतान करना पड़ता था। ऐसा लगता है कि Google और Paytm अब भारत के अरबों डॉलर के डिजिटल पेमेंट तंत्र से राजस्व उत्पन्न करने के तरीके तलाश रहा है।
Google Pay और Paytm पर मोबाइल रिचार्ज के लिए अब आपसे एक्स्ट्रा चार्ज लेगा
Google Pay और Paytm ने मोबाइल रिचार्ज पर अतिरिक्त सुविधा शुल्क लेना शुरू कर दिया इस बारे में कई लोगों ने ट्विटर पर भी जानकारी शेयर की और हमने खुद चेक किया तो ऐसा पाया है। अगर आप Google Pay या Paytm ऐप से 749 रुपये का Jio रिचार्ज करते के बाद इस पर ध्यान दिया, जहां Google Pay उनसे सुविधा शुल्क के रूप में 3 रुपये अतिरिक्त चार्ज कर रहा है तो वहीं Paytm 1।90 रुपये चार्ज ले रहा है।
Google Pay यूजर्स मत करना ये गलती, Download की ये Apps तो चोरी हो जाएगा सारा पैसा
ये चार्ज UPI से पेमेंट करने पर लिया जा रहा है। इसलिए, यह स्पष्ट है कि अतिरिक्त शुल्क क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के कारण नहीं है, जहां ऐप्स कभी-कभी भुगतान गेटवे शुल्क के रूप में एक छोटा अधिभार शामिल करते हैं। अभी तक, Google Pay और Paytm केवल मोबाइल रिचार्ज पर ये शुल्क ले रहा है, और बिजली बिल भुगतान जैसे अन्य लेनदेन मुफ्त रहेंगे।
Flipkart के ऑफर ने मचाई लूट: ₹11,000 में बिक रहा Redmi का 6000mAh वाला फोन
[ad_2]
Source link