Home National बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर श्रीराम का आगमन, उठाया ये बड़ा कदम

बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर श्रीराम का आगमन, उठाया ये बड़ा कदम

0
बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर श्रीराम का आगमन, उठाया ये बड़ा कदम

[ad_1]

बीजेपी ने बदला पोस्टर।- India TV Hindi

Image Source : X (@BJP4INDIA)
बीजेपी ने बदला पोस्टर।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्र की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर हमेशा से भाजपा के अहम मुद्दों में से एक रहा था। अब पार्टी चुनावी सीजन में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को भी भुनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में पार्टी ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस मुद्दे को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है।

राम मंदिर की तस्वीर जारी

भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक x (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक हैंडल पर एक नयी बैनर तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अयोध्या में आगामी राम मंदिर के साथ में दिखाया गया है। अयोध्या में होने वाले उद्घाटन समारोह के संदर्भ में बैनर तस्वीर की टैगलाइन में ‘जय श्री राम, 22 जनवरी, 2024’ लिखा गया है।

पीएम मोदी, सीएम योगी को निमंत्रण

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हाल ही में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख का खुलासा कर दिया था। चंपत राय ने बताया था कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक घड़ी पर 4000 पूजनीय संत और 2500 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

कब तक पूरा होगा निर्माण?

मंदिर दो भागों में पूरा होगा, पहला चरण 1 दिसंबर 2023 तक पूरा होगा। पहले भाग में  2.6 एकड़ भूमि में फैला मंदिर का भूतल है जिसमें पांच मंडप हैं, जो गर्भगृह से शुरू होते हैं। यहीं पर देवता स्थापित किए जाएंगे। भूतल पर 160 स्तंभ हैं, और प्रत्येक स्तंभ इसमें विभिन्न रूपों के 25 प्रतीकात्मक कार्य हैं। वहीं, मंदिर के दूसरे तल का निर्माण दिसंबर, 2024 तक पूरा हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें- बस कुछ घंटों का इंतजार, उत्तरकाशी टनल से बाहर निकलने वाले हैं मजदूर, 12 दिन बाद देखेंगे सूरज का उजाला

ये भी पढ़ें- IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बदलने वाला है मौसम, जानें यूपी-बिहार का हाल


 

Latest India News



[ad_2]

Source link