Home National Parliament Security breach: बंद नहीं होगी यूपी विधानसभा की दर्शक दीर्घा, सुरक्षा की समीक्षा होगी; जानें क्‍या बोले स्‍पीकर 

Parliament Security breach: बंद नहीं होगी यूपी विधानसभा की दर्शक दीर्घा, सुरक्षा की समीक्षा होगी; जानें क्‍या बोले स्‍पीकर 

0
Parliament Security breach: बंद नहीं होगी यूपी विधानसभा की दर्शक दीर्घा, सुरक्षा की समीक्षा होगी; जानें क्‍या बोले स्‍पीकर 

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Audience gallery will not be closed: संसद भवन की विजिटर गैलरी तक पहुंच कर वहां से सदन में कूदने की घटना के बाद यूपी विधानसभा भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगी। इसमें देखा जाएगा कि विभिन्न गेटों से प्रवेश के साथ ही दर्शक दीर्घा से पास बनने व दर्शकों के वहां तक पहुंचने की सारी प्रक्रिया में कहां कहां सुधार की जरूरत है। 

यूपी विधानसभा में यूं तो काफी चौकस सुरक्षा व्यवस्था है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ‘हिंदुस्तान’ से कहा  कि जल्द हम लोग इस मुद्दे पर समीक्षा करेंगे। देखेंगे कि मौजूदा व्यवस्था में और क्या बेहतर हो सकता है। इसमें दर्शक गैलरी की व्यवस्था भी शामिल है लेकिन एक बात तय है कि हम लोग दर्शक दीर्घा बंद नहीं करेंगे। विधानसभा जनता के लिए है और बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। 

विधानसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि संसद में हुई घटना से पहले ही हम लोग यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का काम कर रहे हैं। विभिन्न प्रवेश द्वारों पर नई आधुनिक मशीनें लगाने का काम चल रहा है।

लखनऊ का रहने वाला है सागर शर्मा 

संसद में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से अंदर कूदने वालों में शामिल सागर शर्मा लखनऊ के आलमबाग स्थित रामनगर का रहने वाला है। वह मां रीना शर्मा और बहन माही से दिल्ली में दोस्तों के साथ एक प्रदर्शन में शामिल होने की बात कहकर तीन दिन पहले यानी 11 दिसम्बर को घर से निकला था। वह लखनऊ में ई-रिक्शा चलाता है।

सागर की इस करतूत का पता चलते ही लखनऊ पुलिस सक्रिय हो गई। पूर्वी और पश्चिम जोन की पुलिस टीम शाम पांच बजे तक उसके घर पहुंच गई। पड़ताल में सामने आया कि वह दो साल बंगलुरु में रहा है। रक्षाबन्धन में ही वह लौटा था, फिर ई-रिक्शा चलाने लगा था। उधर सागर के माता-पिता ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता। अभी मीडिया और पुलिस से ही उन्हें इस बारे में पता चला है।

मां अवाक, बेटे ने ये क्या कर डाला 

रामनगर 555 च-149 में सागर शर्मा पिता रोशन शर्मा, मां रानी और छोटी बहन माही के साथ रह रहा था। रोशन, रानी ने कहा कि उनका बेटा एकदम शांत स्वभाव का है। उसने ऐसा कैसे कर दिया, इस बारे में कुछ नहीं पता। रानी ने कहा कि सागर ई-रिक्शा चलाता है। 15 साल से वह लोग कैलाशनाथ के मकान में किराये पर रह रहे हैं। दो दिन पहले दोस्तों के साथ काम से जाने की बात कहकर दिल्ली गया था। मंगलवार को मोबाइल पर बात भी हुई थी। उसका जन्म दिल्ली के बसंत बिहार में हुआ था। वहां उसकी मौसी रहती हैं।

खुफिया एजेन्सियां भी पहुंची घर, पूछताछ शुरू

संसद में चूक का मामला जुड़ा होने से सागर के घर पर एलआईयू और अन्य खुफिया एजेन्सियों के अधिकारी भी पहुंच गए। एलआईयू ने पड़ोसियों से सागर के दोस्तों के बारे में पूछा। तीन-चार ई-रिक्शा चालकों से भी बातचीत कर जानने की कोशिश की कि दिल्ली जाने की बात घर वालों के अलावा अन्य किन-किन लोगों को बताई थी।

[ad_2]

Source link