Home Education & Jobs ICSI CSEET May 2024: शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, जानें परीक्षा की तारीख

ICSI CSEET May 2024: शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, जानें परीक्षा की तारीख

0
ICSI CSEET May 2024: शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, जानें परीक्षा की तारीख

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

ICSI CSEET May 2024 Registration: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) मई 2024 सेशन के लिए आवेदन की  प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र इसके लिए आवेदन करने के लिए ICSI CSEET की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जा सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2024 तय की गई है। ICSI CSEET मई 2024 सेशन के लिए परीक्षा का आयोजन 4 मई, 2024 को किया जाएगा।

 

शैक्षणिक योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं परीक्षा पास की है और परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हैं। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है,  वे सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में डायरेक्ट एडमिशन लेने के लिए एलिजिबल हैं।  इसी के साथ जिन उम्मीदवारों ने ICSI फाउडेंशन परीक्षा,  ICAI फाइनल परीक्षा और ICMAI फाइल परीक्षा पास की है, वह भी सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में सीधे दाखिले लेने के लिए एलिजिबल हैं।

 

[ad_2]

Source link